फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर! 

Thu, 29 Dec 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Hashim Amla become 10000th LBW victim in test cricket 
एलबीडब्ल्यू
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेट जॉर्ज ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन यह मैदान एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। 


 

दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर! 

Hashim Amla become 10000th LBW victim in test cricket 
हाशिम अमला
इस मैदान पर जैसे ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला  नुवान प्रदीप की गेंद पर  एलबीडब्ल्यू हुए उनका नाम क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले 10 हजारवें खिलाड़ी बने। 1877 से लेकर 2016 तक 2243 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें हर मैच में तकरीबन 4.45 या कहें पांच खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट होते हैं। 

 

दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर! 

Hashim Amla become 10000th LBW victim in test cricket 
- फोटो : P
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज सबसे अधिक कैच आउट होते हैं। आज तक 40,460 खिलाड़ी कैच हुए हैं। जबकि 14,545 बल्लेबाज बोल्ड हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के जॉर्ज उलियट थे। उन्हें 1877 में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के नैट थॉमसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर! 

Hashim Amla become 10000th LBW victim in test cricket 
इंग्लैंड - फोटो : getty
सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू आउट होने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। इंग्लिश बल्लेबाज सर्वाधिक 2030 बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया(1505), वेस्टइंडीज(1362), न्यूजीलैंड (1063), भारत(1012), पाकिस्तान(927), दक्षिण अफ्रीका(863), श्रीलंका(578), जिंबाब्वे(362), बांग्लादेश(295) का स्थान है। 

 
विज्ञापन

दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर! 

Hashim Amla become 10000th LBW victim in test cricket 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : getty
सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू आउट होने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन अपने करियर में 63 बार पगबाधा आउट हुए हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और इंग्लैंड के ग्राहम गूच का नाम आता है। दोनों क्रमश: 55 और 50 बार टेस्ट क्रिकेट में एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed