भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमीं पर 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से की थी। और तीम मैचों की यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। वहीं, दूसरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
टेस्ट के बाद वन-डे की बारी, कंगारुओं को मजा चखाने को तैयार 'विराट ब्रिगेड' के ये 5 जांबाज खिलाड़ी
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर टीम के साथ-साथ बल्लेबाजी की भी पूरा दारोमदार होगा। विराट साल 218 में वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 14 मैचों में 6 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 1202 रन बनाए। इस दौरन उनका औसत 133.55 था।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा पर भारतीय टीम को पूरी उम्मीद होगी। सलामी बल्लेबाजी के रूप में रोहित टीम को सधी शुरुआत दिला सकते हैं। रोहित ने साल 2018 में 19 मैचों में 73.57 की औसत से 5 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 162 था। इसके साथ वह साल 2018 में दूरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन ने साल 2018 में टीम इंडिया की तरफ से 19 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 897 रन बनाए हैं। धवन से भी को टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर गेंदबाजी में पूरी टीम की निगाहें होंगी। कुलदीप ने साल 2018 में 19 मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान सबसे अच्छा स्कोर 25 रन देकर 6 विकेट थे।