फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Century Drought: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बताया- क्यों शतक नहीं लगा पा रहे विराट कोहली और स्टीव स्मिथ, जानें

Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
सार

स्मिथ ने टेस्ट में पिछला शतक भारत के खिलाफ सिडनी में पिछले साल लगाया था। वहीं, कोहली नवंबर 2019 के बाद से किसी फॉर्मेट में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं।

विज्ञापन
Former Pakistan Captain Rashid Latif Explains Steve Smith, Virat Kohli's Century Drought in Test
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बैटर्स में से एक हैं। हालांकि, टेस्ट में पिछले कुछ समय से दोनों का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। दोनों पिछले कुछ समय से शतक के लिए जूझ रहे हैं। स्मिथ ने टेस्ट में पिछला शतक भारत के खिलाफ सिडनी में पिछले साल लगाया था। वहीं, कोहली नवंबर 2019 के बाद से किसी फॉर्मेट में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं।


यही वजह है कि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से आलोचकों के निशाने पर भी रहे हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लाहौर में खेला जा रहा है। इस पर बातचीत करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने स्मिथ और कोहली पर भी अपनी राय रखी। 

 
Former Pakistan Captain Rashid Latif Explains Steve Smith, Virat Kohli's Century Drought in Test
राशिद लतीफ
लतीफ ने कहा- इन दोनों खिलाड़ियों को काफी आसान पिच मिले, जहां रन बनाना आसान था। इन खिलाड़ियों को गैप मिलना जरूरी है। तीसरे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए थे, वो परिस्थिति स्मिथ की बल्लेबाजी के लिए सबसे अनुकूल थी। स्मिथ को ऐसे मौकों पर बल्लेबाजी करना पसंद है। इस टेस्ट में स्मिथ की बल्लेबाजी की बात करें तो कराची और रावलपिंडी की तुलना में उनका अप्रोच अलग था।

लतीफ ने यूट्यूब पर अपने चैनल पर कहा- अगर आप उनकी बल्लेबाजी पर गौर करें तो बाकी दो टेस्ट से अलग अप्रोच था। उन्होंने आते ही दो बेहतरीन चौके लगाए। स्मिथ को इस तरह की फील्डिंग पसंद है, जिसमें कवर फील्डर न हो, मिडविकेट पर कोई न हो और सभी फील्डर्स दूर-दूर खड़े हों। उस परिस्थिति में स्मिथ की बल्लेबाजी बेहतरीन होती है। 
Former Pakistan Captain Rashid Latif Explains Steve Smith, Virat Kohli's Century Drought in Test
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
लतीफ ने कहा- जब सामने वाली टीम रन बनाना शुरू कर देती है, तब सामने वाली टीम भी फील्डिंग टाइट कर देती है। वैसे में स्मिथ दबाव में आ जाते हैं और विकेट गंवा देते हैं। पाकिस्तान ने स्मिथ को रोकने में कामयाबी हासिल की। इसलिए वह 25-30 रन से शतक से चूक जाते हैं।

लतीफ ने कहा- यही कोहली के साथ भी होता है। यह बस अब कुछ समय की बात है जब वह फिर से शतक लगाना शुरू कर देंगे। विराट के लिए पिच फैक्टर भी अहम रोल अदा करता है, लेकिन वह शतक जरूर लगाएंगे। जब इसकी शुरुआत होगी, तो आपके लिए गिनना मुश्किल हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed