फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: रूस के इस खूंखार शासक ने बेटे की ही कर दी थी हत्या, गद्दारों को देता था ऐसी खौफनाक सजा

Wed, 23 Mar 2022 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
most brutal king of russia ivan iv vasilyevich asilyevich who killed his son
रूस का सबसे खूंखार शासक - फोटो : Twitter/@FXMC1957

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध की वजह से जमीन पर स्थिति और खराब होती जा रही है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है, तो यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। अब इस युद्ध के बीच हम आपको रूस के एक निर्दयी राजा के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनिया में कई ऐसे राजा हुए जिनको अच्छे कार्यों के लिए आज भी लोग याद करते है, जबकि कुछ ऐसे शासक हुए जो अपने क्रूर शासन के लिए जाने जाते हैं।  रूस का सबसे खूंखार राजा ईवान का नाम भी दुनिया के क्रूर शासकों में शामिल है। 



इतिहास में रूस के इस निर्दयी राजा को भयानक ईवान (Ivan the Terrible) के नाम से भी जाना जाता है। मास्को के रहने वाला ईवान जब तीन साल का था तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। कुछ सालों बाद ईवान ने अपनी मां को भी खो दिया। इसके बाद ईवान की हाथ में सत्ता आ गई। 

most brutal king of russia ivan iv vasilyevich asilyevich who killed his son
रूस का सबसे खूंखार शासक - फोटो : iStock


13 साल की उम्र में बना शासक

रूस का राजा ईवान था, लेकिन कम उम्र होने की वजह से काउंसिल के सदस्य शासन करते थे और कोई फैसला लेते थे। हालांकि 13 साल की उम्र में ईवान ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली। इसके बाद ईवान ने 1543 में एंड्री शुइस्की को बंदी बना लिया। आपको जानकार हैरानी होगी कि ईवान के नाम पर एंड्री ही शासन चला रहा था। लेकिन ईवान ने एंडी को मरवा दिया और शव को कुत्तों को खाने के लिए डलवा दिया। 

most brutal king of russia ivan iv vasilyevich asilyevich who killed his son
रूस का सबसे खूंखार शासक - फोटो : iStock

ईवान ने अपने साम्राज्य को बढ़ाने के लिए लिवोनियन युद्ध की शुरुआत की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। हालांकि वह अपने देश में और शक्तिशाली हो गया। ईवान ने अपने शासन के दौरान रूस में कई बड़े बदलाव किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
most brutal king of russia ivan iv vasilyevich asilyevich who killed his son
रूस का सबसे खूंखार शासक - फोटो : iStock

ईवान ने ही मॉस्को के विश्व प्रसिद्ध सेंट बेसिल कथीड्रल (Saint Basil’s Cathedral) को बनवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चर्च के आर्किटेक्ट पॉस्टनिक याकोवेलेव की आखें फोड़ दी थीं ताकि दोबारा ऐसी खूबसूरत डिजाइन न बन पाए। 

विज्ञापन
most brutal king of russia ivan iv vasilyevich asilyevich who killed his son
रूस का सबसे खूंखार शासक - फोटो : iStock


ईवान को अपने लोगों से ही खतरा लगता था, क्योंकि उसकी मां और तीन पत्नियों को जहर देकर मारा गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईवान ने रूस में पहली बार ऑप्रिचनीना बनाया जिसे रूस की पहली सीक्रेट पुलिस फोर्स कहा जा सकता है। इस फोर्स के माध्यम से उसने शासन के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को प्रताड़ति किया ताकि उसके खिलाफ कोई आवाज न उठा पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed