{"_id":"62ff195c0f80785ebb38b57e","slug":"former-pakistan-spinner-danish-kaneria-gives-edge-to-rohit-sharma-led-team-india-over-pakistan-in-asia-cup2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की संभावना 60 फीसदी', जानें पूर्व पाक स्पिनर ने क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की संभावना 60 फीसदी', जानें पूर्व पाक स्पिनर ने क्यों कहा ऐसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:44 PM IST
सार
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने एक मीडिया ग्रुप से बात करते हुए कहा है कि इस बार भारतीय टीम को हराना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
1 of 4
दानिश कनेरिया का भारत-पाकिस्तान मैच पर बयान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले साल भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार विरोधी टीम के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि पिछली बार की तुलना में इस बार टीम इंडिया बदल चुकी है। तब कप्तान विराट कोहली थे और अब कप्तान रोहित शर्मा हैं।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने एक मीडिया ग्रुप से बात करते हुए कहा है कि इस बार भारतीय टीम को हराना मुश्किल होगा। कनेरिया ने कहा- यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। मैं जिम्बाब्वे सीरीज में केएल राहुल की फॉर्म देखना चाहता हूं क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे हैं। फिर पीठ की चोट से उबर रहे रोहित शर्मा पर सवाल है। पाकिस्तान टीम में नसीम शाह घुटने की चोट और फिर शाहीन शाह अफरीदी की फिटनेस को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। दोनों पक्षों के कुछ खिलाड़ी चोट की सूची में हैं।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने कहा- अभी के लिए भारत पाकिस्तान से थोड़ा आगे है। टीम इंडिया ने पिछले कुछ महीनों में काफी टी-20 मैच खेले हैं। मैं कह सकता हूं भारतीय टीम 60 प्रतिशत इस मैच को जीतने की हकदार है, जबकि पाकिस्तान को मैं 40 प्रतिशत ही जीत का हकदार मानूंगा। भारत की बॉलिंग लाइन अप बेहतरीन है, इसलिए मैं उन्हें 60 प्रतिशत दे रहा हूं। उनकी बॉलिंग लाइन अप में रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिनर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने कहा- भारत की स्पिन अटैक बढ़िया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए कमाल कर सकते हैं। पाकिस्तान को अपने गेंदबाजी विभाग पर गौर करना होगा। अगर शाहीन शाह अफरीदी मौजूद नहीं होते हैं तो कौन उनके स्थान पर आएगा? यह फिलहाल बड़ा सवाल है। दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट, 18 वनडे खेले थे। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। वहीं, फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।