फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK VIDEO: 'तू भी लड़ सकता है?' 18 साल पहले गुस्से में शोएब अख्तर से भिड़ गए थे 'कूल' राहुल द्रविड़

Fri, 19 Aug 2022 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 के चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोंकझोंक हुई थी। जहां आमतौर पर शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के पूर्व स्टार पेसर शोएब अख्तर से भिड़ गए थे।

विज्ञापन
Rahul Dravid Anger Surprised Shoaib Akhtar During India-Pakistan Clash in 2004 Champions Trophy; Video
राहुल द्रविड़ और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम का सामना जब भी पाकिस्तान से होता है, तो सिर्फ क्रिकेटर्स की ही नहीं बल्कि फैन्स की भी कड़ी परीक्षा होती है। क्रिकेटर्स तो मैच में दबाव महसूस करते ही हैं, साथ ही फैन्स भी सांस थामे इस महामुकाबले को देखते हैं। कई बार भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की भिड़ंत भी घटनाएं सामने आती हैं।
Rahul Dravid Anger Surprised Shoaib Akhtar During India-Pakistan Clash in 2004 Champions Trophy; Video
राहुल द्रविड़ शोएब अख्तर में भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी ही एक घटना भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 के चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान हुई थी, जहां आमतौर पर शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के पूर्व स्टार पेसर शोएब अख्तर से भिड़ गए थे। शोएब बताते हैं कि आमतौर पर 'कूल' रहने वाले द्रविड़ ने तब अपना आपा खो दिया था। इस घटना ने शोएब अख्तर को हैरान कर दिया था, क्योंकि वह द्रविड़ को ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते थे जो हमेशा शांत रहता था।
Rahul Dravid Anger Surprised Shoaib Akhtar During India-Pakistan Clash in 2004 Champions Trophy; Video
राहुल द्रविड़ और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान शोएब ने इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा- 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में द्रविड़ मुझसे भिड़ना चाहते थे, क्योंकि द्रविड़ रन लेने के दौरान मुझसे टकरा गए थे। इससे पहले मोहम्मद कैफ से मैं बहुत गुस्सा था। जब मैं बॉलिंग के लिए दौड़ा और बॉल को डिलीवर करने ही वाला था, कैफ अपनी जगह से हट गए और इससे मेरा ध्यान भंग हो गया। मैंने उससे कुछ नहीं कहा, लेकिन मैं बहुत गुस्से में था। उस मैच में मैंने कैफ को आउट किया, फिर युवी (युवराज) को पवेलियन भेजा। हम उस मैच को जीतने के करीब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid Anger Surprised Shoaib Akhtar During India-Pakistan Clash in 2004 Champions Trophy; Video
शोएब अख्तर और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब अख्तर ने कहा- इसके बाद राहुल द्रविड़ रन लेने के लिए मेरी तरफ भागे। हम टकरा गए और मैंने उन्हें अपनी तरफ दौड़ने के लिए कहा। इस पर राहुल द्रविड़ भड़क गए और मेरे करीब आने लगे। मैं चौंक गया था और मैंने उनसे कहा- राहुल, आक्रामक? कैसे? मुझे पता है कि मौसम बदल रहा है, लेकिन मुझे नहीं पता था तू भी लड़ सकता है? यह बस एक बार हुआ। राहुल एक जेंटलमैन हैं। हालांकि, उस दिन मैं फॉर्म में था और वास्तव में काफी तेज गेंद फेंक रहा था। मैंने सुनिश्चित किया कि 2003 विश्व कप के बाद भारत पर मेरा प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
Rahul Dravid Anger Surprised Shoaib Akhtar During India-Pakistan Clash in 2004 Champions Trophy; Video
राहुल द्रविड़ फिलहाल भारतीय टीम के कोच हैं - फोटो : सोशल मीडिया
जिस मैच की बात शोएब अख्तर कर रहे हैं , उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 49.5 ओवर में 200 रन पर ऑल आउट हो गई। द्रविड़ ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली। अख्तर ने मैच में चार विकेट लिए। कम स्कोर का पीछा करने के बावजूद पाकिस्तान ने 49.2 ओवर में जीत हासिल की। पाकिस्तान ने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed