{"_id":"59e1a1084f1c1b71548b72c1","slug":"gautam-gambhir-birthday-celebration-interesting-facts-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशलः सचिन-सहवाग ने जो नहीं किया, वो इस बल्लेबाज ने कर दिखाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशलः सचिन-सहवाग ने जो नहीं किया, वो इस बल्लेबाज ने कर दिखाया
Sat, 14 Oct 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
गोल्डबर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के एक समय में बेस्ट ओपनर्स रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का आज 14 अक्टूबर को जन्मदिन है। गौतम गंभीर 36 साल के हो गए हैं। गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में हुआ था। आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
2 of 9
gautam gambhir
गौतम गंभीर एक बिजनेस क्लास फॅमिली से आते हैं। मगर उन्होंने बिजनेस छोड़ क्रिकेट को अपनाया। गौतम गंभीर ने महज 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिए थे। भारतीय टीम में रहकर उन्होंने कई यादगार परियां खेली।
3 of 9
गौतम गंभीर
22 साल की उम्र में ही गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेव्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गौतम गंभीर
गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और इनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। उन्होंने खराब हालत में कई बार टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने अपनी बेहतर बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया है जो क्रिकेट के दिग्गज सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए। गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 9
गौतम गंभीर
गंभीर ने दो वर्ल्डकप के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की मुख्य वजह गौतम गंभीर की बल्लेबाजी रही। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया नें वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।