Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Gautam Gambhir lashes out at Shahid Afridi, says Someone who does not remember his age, how will he remember my records
{"_id":"5e9b17968ebc3e6f9265fae3","slug":"gautam-gambhir-lashes-out-at-shahid-afridi-says-someone-who-does-not-remember-his-age-how-will-he-remember-my-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर भिड़ें गंभीर-अफरीदी, पाक क्रिकेटर ने कहा घमंडी तो गौती बोले- उम्र याद है अपनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक बार फिर भिड़ें गंभीर-अफरीदी, पाक क्रिकेटर ने कहा घमंडी तो गौती बोले- उम्र याद है अपनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ अरसे से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है और गंभीर ने एक बार फिर अफरीदी को करारा जवाब देते हुए 2007 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाई।
2 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : ट्विटर
ताजा मामला अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' में गंभीर के बारे में लिखी गई घटना के मीडिया में आने के बाद का है। यह किताब पिछले साल जारी हुई है। अफरीदी ने इसमें गंभीर के व्यवहार और रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ 'एटीट्यूड' की समस्या है।किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिये अफरीदी को जवाब दिया।
3 of 6
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
उन्होंने शनिवार को कहा, 'जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकॉर्ड को कैसे याद रखेगा। अफरीदी मैं आपको एक रिकार्ड याद दिलाता हूं। 2007 में टी-20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था। गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'इससे भी जरूरी चीज यह हम विश्व कप जीते। और हां, मैं झूठे, देशद्रोही और अवसरवादियों के प्रति सख्त रवैया रखता हूँ।'
विज्ञापन
5 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social Media
अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था क्योंकि ये दोनों ही छींटाकशी पर प्रतिक्रिया देते थे। उन्होंने गंभीर के बारे में लिखा, 'कुछ प्रतिद्वंद्विता व्यक्तिगत थी, कुछ पेशेवर, लेकिन गंभीर का मामला अलग था। बहुत खराब गौतम। उसका व्यवहार अच्छा नहीं था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।