{"_id":"5c91167cbdec2214262c52b3","slug":"gautam-gambhir-says-virat-kohli-not-a-shrewd-captain-can-not-be-compared-to-dhoni-and-rohit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से पहले गौतम का 'गंभीर' बयान, बोले- धोनी और रोहित जैसे चतुर कप्तान नहीं हैं विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से पहले गौतम का 'गंभीर' बयान, बोले- धोनी और रोहित जैसे चतुर कप्तान नहीं हैं विराट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि विराट कोहली 'चतुर कप्तान' नहीं हैं और इस मामले में उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती।
2 of 5
rohit and dhoni
- फोटो : file photo
महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने तीन-तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब जीते हैं। अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) को 2012 और 2014 में चैम्पियन बनाने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि कप्तान के तौर पर पिछले आठ साल से टीम को खिताब नहीं दिला पाने के बाद भी वह रॉयल चैलेंजर बेंगलूर के साथ बने हुए हैं।
3 of 5
gautam gambhir
- फोटो : file photo
गंभीर ने कहा, 'मैं उन्हें चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें रणनीतिक कप्तान के रूप में भी नहीं देखता हूं। उन्होंने आईपीएल नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका रिकार्ड होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : file photo
गंभीर की टिप्पणी हालांकि आईपीएल में एक कप्तान के रूप में कोहली की सफलता के बारे है क्योंकि वह पहले कप्तान हैं जिन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाई है। गंभीर ने कहा, 'आईपीएल में ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीती है। धोनी और रोहित। इसलिए मुझे लगता है कि कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है। आप इस मामले में उनकी तुलना रोहित या धोनी से नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : File
केकेआर के साथ सात साल तक खेलने के बाद 2018 में टीम से अलग हुए गंभीर ने कहा, 'कोहली आरसीबी का हिस्सा रहे हैं और पिछले सात-आठ वर्षों से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह बहुत भाग्यशाली रहे हैं और उन्हें इस फ्रैंचाइजी को धन्यवाद देना चाहिए कि वे उनके साथ बने रहे। क्योंकि टूर्नामेंट नहीं जीतने वाले कई कप्तानों को इतना लंबा समय नहीं दिया जाता।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।