टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारतीय क्रिकेट टीम इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का अहम योगदान है। गंभीर ने टीम इंडिया के लिए 15 साल खेले। इस दौरान उन्होंने कई मैच विनिंग पारिया खेली। उन्होंने वो काम कर दिखाया जो क्रिकेट के बड़े दिग्गज सचिन और सहवाग भी नहीं कर पाए। आइए जानते हैं गौतम गंभीर की पांच यादगार पारियांः
गौतम गंभीर ने वो कर दिखाया, जो सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए, ये रहीं उनकी 5 यादगार पारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बनाम पाकिस्तान, साल 2007, जोहानसबर्ग
गंभीर ने दो वर्ल्डकप के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की मुख्य वजह गौतम गंभीर की बल्लेबाजी रही। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की शानदार पारी खेली थी।
गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ये कीर्तिमान रचने वाले थे इकलौते भारतीय बल्लेबाज
भारत बनाम श्रीलंका, साल 2011, मुंबई
गौतम गंभीर ने साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस मैच में उनकी मैच विनिंग पारी की बदौलत टीम इंडिया नें वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। गंभीर ने इस मैच में 97 रन बनाए थे।
भारत बनाम श्रीलंका, साल 2009 (दिसंबर), ईडन गार्डन
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पांच मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मुकाबले में गंभीर ने 150 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली थी और टीम इंडिया ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 137 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 150 रन बनाए थे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, साल 2010, जयपुर
तीन मौचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने नाबाद 138 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था।