सब्सक्राइब करें

GT vs LSG: क्रुणाल पर भारी पड़े हार्दिक, गुजरात ने लखनऊ को हराया; ऋद्धिमान साहा-शुभमन गिल और मोहित शर्मा चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 May 2023 07:58 PM IST
सार

गुजरात के 11 मैच में 16 अंक हो गए हैं। गुजरात की यह आठवीं जीत है। उसे इस सीजन में सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ की 11 मैच में यह पांचवीं हार है।

विज्ञापन
GT vs LSG Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में रविवार (सात मई) को पहली बार दो भाई एक मैच में कप्तान के तौर पर उतरे। गुजरात टाइटंस के हार्दिक पांड्या और लखनऊ सुपर जाएंट्स के क्रुणाल पांड्या आमने-सामने हुए। इस मुकाबले में हार्दिक ने बड़े भाई को हराकर बाजी मार ली। गुजरात ने 56 रन से बड़ी जीत हासिल की। उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
Trending Videos
GT vs LSG Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates in Hindi
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। क्रुणाल का यह निर्णय गलत साबित हुआ। गुजरात ने 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
GT vs LSG Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
गुजरात के 11 मैच में 16 अंक हो गए हैं। गुजरात की यह आठवीं जीत है। उसे इस सीजन में सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ की 11 मैच में यह पांचवीं हार है। उसे पांच जीत मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला है। लखनऊ के 11 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है।
GT vs LSG Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates in Hindi
क्विंटन डिकॉक और कायेल मेयर्स - फोटो : IPL/BCCI
मेयर्स और डिकॉक ने दी लखनऊ को मजबूत शुरुआत
228 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की। कायेल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की। मेयर्स 32 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। मेयर्स के आउट होने के बाद डिकॉक एक छोर पर टिके रहे। दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। डिकॉक 16वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 41 गेंद पर 70 रन बनाए। डिकॉक ने सात चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
GT vs LSG Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates in Hindi
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ का मध्यक्रम हुआ फेल
लखनऊ के मध्यक्रम में इस मैच में खराब प्रदर्शन किया। दीपक हुड्डा 11, मार्कस स्टोइनिस चार और निकोलस पूरन तीन रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आयुष बदोनी ने थोड़ा प्रयास किया, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। बदोनी ने 11 गेंद पर 21 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पांड्या खाता नहीं खोल पाए। रवि बिश्नोई चार और स्वप्निल सिंह दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed