सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IPL: टेस्ट का यह बल्लेबाज टी-20 में भी बेस्ट, पहली बार बनाएगा 'दिल्ली कैपिटल' को चैंपियन!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
hanuma vihari ready to perform for delhi capital in ipl season 12
hanuma vihari

भारत के लिए पदार्पण कर चुके हनुमा विहारी का कहना है कि वह आगामी आईपीएल में उस सोच को बदलने की कोशिश करेंगे कि वह टी20 प्रारूप के लिए इतने अच्छे खिलाड़ी नहीं है। उनका कहना है कि वह 'कम उम्मीदों' से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Trending Videos
hanuma vihari ready to perform for delhi capital in ipl season 12
hanuma vihari out

विहारी की आईपीएल में वापसी हुई है जो 23 मार्च से शुरू हो रही है। अपने अप्रभावी स्ट्राइक रेट के कारण नीलामी में तीन साल तक नहीं बिकने के बाद अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuma vihari ready to perform for delhi capital in ipl season 12
delhi capitals

विहारी ने पीटीआई से कहा, 'मुझे लगता है कि बीते समय में धीमे स्ट्राइक रेट के कारण लोगों को मुझसे ज्यादा उम्मीदें नहीं होंगी जो अच्छी चीज हो सकती है। मैं इसे सकारात्मक रूप से लेता हूं क्योंकि अब मेरे पास उन सभी को गलत साबित करने का मौका है।' दिल्ली कैपिटल्स में स्टार सुसज्जित शीर्ष क्रम में शिखर धवन, पृथ्वी साव, कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत शामिल हैं।
 

hanuma vihari ready to perform for delhi capital in ipl season 12
हनुमा विहारी

विहारी को पता है कि अंतिम एकादश में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा लेकिन वह फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, उसी तरह से जैसे उन्होंने मेलबर्न में अपरिचित परिस्थतियों के बावजूद पारी का आगाज करने पर सहमति जताई थी।

विज्ञापन
hanuma vihari ready to perform for delhi capital in ipl season 12
हनुमा विहारी

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं तीन साल के अंतराल के बाद आईपीएल में खेलूंगा और मैं मैदान पर जाकर टीम प्रबंधन की इच्छा के अनुसार कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, भले ही यह शीर्ष क्रम हो या फिर फिनिशर की भूमिका हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed