फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या बन गए IPL के युवराज सिंह, शर्मनाक रिकॉर्ड में यूं तब्दील हो गया शानदार प्रदर्शन

Thu, 03 May 2018 04:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya joins unique record of yuvraj singh in ipl 2018
युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस वजह से उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

hardik pandya joins unique record of yuvraj singh in ipl 2018
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या आईपीएल इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में अर्धशतक जमाया और तीन विकेट झटके, लेकिन टीम को इसके बावजूद शिकस्त झेलनी पड़ी। वैसे युवराज सिंह इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शीर्ष पर हैं क्योंकि वह तीन बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

hardik pandya joins unique record of yuvraj singh in ipl 2018
हार्दिक पांड्या - फोटो : ipl

हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 2018 के 31वें मैच में 42 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी करते तीन ओवर किए और 28 रन खर्च करके तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya joins unique record of yuvraj singh in ipl 2018
युवराज सिंह

वहीं, युवराज सिंह के नाम सबसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड साल 2009 में दर्ज हुआ था। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए थे जबकि 22 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

विज्ञापन
hardik pandya joins unique record of yuvraj singh in ipl 2018
युवराज सिंह

इसके बाद 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ युवी ने 66* रन और 29 रन देकर चार विकेट झटके। साल 2014 में ऑलराउंडर ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 83 रन की पारी खेली जबकि 35 रन देकर चार विकेट झटके। मगर एक भी बार उनकी टीम को जीत नसीब हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed