टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने में सफल रही। इस मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रोहित को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
'रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी करते मैनें किसी को नहीं देखा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने आखिरी टी-20 मैच में 56 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। टी-20 में शतक लगाने के मामले में रोहित न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने टी-20 में तीन शतक लगाए।
दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए गए बयान में हार्दिक पांड्या ने कहा, 'रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अकेले अपने दम पर मैच को जिताए और हमलोग भी उनसे यही उम्मीद की थी। मैं रोहित जैसा बल्लेबाजी करते किसी को नहीं देखा है। पिछले दो मैचों (32, 5) में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।'
वहीं, आखिरी टी-20 मैच में रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने हिटमैन का साथ देते हुए 14 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इतना ही इस मुकाबले में हार्दिक 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट भी झटके।
बता दें कि ब्रिस्टल में रविवार को खेले गए आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराते हुए टी-20 सीरीज जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने आसानी से 8 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।