फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
300/2 (78 ov)
Devdutt Padikkal 135(190)*
Rishabh Pant 35 (54)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

केएल राहुल ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, कप्तान कोहली को छोड़ा बहुत पीछे

Mon, 09 Jul 2018 08:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
KL Rahul rises to career-high third spot in ICC T20I rankings, virat position is fourth 
राहुल और विराट

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर टॉप के तीन बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीधा नौ पायदान की लंबी छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आइये जानते हैं आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिग में कौन कहां पहुंचाः


 

KL Rahul rises to career-high third spot in ICC T20I rankings, virat position is fourth 
केएल राहुल

गौरतलब है कि आईसीसी की ताजा विश्व रैंकिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 900 रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह तीन पायदान आगे बढ़कर टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के फखर जमां और भारतीय स्टार राहुल का नंबर आता है। जमां ने 44 पायदान की लंबी छलांग लगाई।  

KL Rahul rises to career-high third spot in ICC T20I rankings, virat position is fourth 
केएल राहुल

राहुल ने पिछले चार टी-20 मैचों में 70, 101*, 6 और 19 रन की पारियां खेली जिससे उन्होंने नौ पायदान आगे बढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। वह अब इस प्रारूप में भारत के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (दो पायदान ऊपर 11 वें) का नंबर आता है। रोहित ने ब्रिस्टल में नाबाद 100 रन बनाये थे। हालांकि कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और इसलिए चार पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul rises to career-high third spot in ICC T20I rankings, virat position is fourth 
कुलदीप यादव

टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने ट्राई सीरीज के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। यह पारी खेलने के बाद उनके रेटिंग अंकों की संख्या 900 पर पहुंच गई थी लेकिन अभी वह 891 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में युजवेंद्र चहल एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन उनके साथी स्पिनर कुलदीप यादव 41 पायदान आगे बढ़कर 34 वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 24 रन देकर पांच विकेट लेकर अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं, आलराउंडर  वह पांच पायदान ऊपर उठकर 29वें स्थान पर पहुंच गए। पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में चार विकेट लिए थे।

विज्ञापन
KL Rahul rises to career-high third spot in ICC T20I rankings, virat position is fourth 
rashid khan

वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर बने हुए हैं लेकिन इसके बाद काफी अंतर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई (सातवें) और बिली स्टेनलेक (19 वें) तथा इंग्लैंड के आदिल राशिद (नौवें), लियाम प्लंकेट (11 वें) और डेविड विली (12 वें) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। टीम रैंकिंग में भारतीय टीम भी आगे बढ़ने में सफल रही। उसने आयरलैंड को 2-0 और इंग्लैंड को 2-1 से हराया था जिससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई। पाकिस्तान ट्राई सीरीज में जीत के बाद शीर्ष पर बना हुआ है। टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के 132 और भारत के 124 अंक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed