समलैंगिक रिश्तों में शादी होना कोई नई बात नहीं है। पूरी दुनिया में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई देशों में इस तरह के विवाह को कानूनी मान्यता भी दी जा चुकी है तो कई देशों में इसको लागू करने के लिए बहस जारी है। मगर इस वक्त दो महिला क्रिकेटरों की शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
एक ही टीम की दो महिला क्रिकेटरों ने की शादी, एक कप्तान तो दूसरी ऑलराउंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान डेन वेन निकेर्क ने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी ऑलराउंडर मरीजेन कैप से गत शनिवार को शादी कर ली। कैप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की दो फोटो भी शेयर की हैं, जिसमें रिंग इमोजी लगी है।
A post shared by Marizanne Kapp (@kappie777) on
इस विवाह समारोह में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की ज्यादातर खिलाड़ियों ने शिरकत की थीं। शादी के दस्तावेजों में टीम की साथी खिलाड़ी लिजेली ली और छलोए बुशी ट्रायोन ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए। फोटो में दोनों सफेद कपड़े पहने हुए थे।
गौरतलब है कि कैप और वैन ने साल 2009 के महिला वर्ल्डकप में दो दिन के भीतर ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वैन निकर्क ने 16 साल की उम्र में 8 मार्च 2009 को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना मैच खेला था जिसके दो दिन बाद 10 मार्च को ही कैप भी निकर्क के साथ टीम जुड़ी थीं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच खेला था।
वैन और कैप के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए टी-20 की तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हो चुकी है। वैन निकर्क दक्षिण अफ्रीका के लिए 95 वन-डे में 33.39 की औसत से सात अर्धशतकों के साथ 1770 रन बननाए हैं। इसके साथ ही वन-डे में उनके नाम 125 विकेट दर्ज हैं। वहीं, वैन महिला टी-20 28.80 की औसत से सबसे ज्यादा 9 अर्धशतकों के साथ 1469 रन बनाई हैं। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान कैप ने अपने देश के 1 टेस्ट, 93 वन-डे और 62 टी-20 खेले हैं। कैप ने वन-डे में 1618 और टी-20 में 600 रन बानए हैं।