फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक के रॉकेट थ्रो से घायल मुंबई इंडियंस का शेर, फैंस बोले- 'पांड्या जी बच्चे की जान लोगे क्या'

Thu, 19 Apr 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Throw injured ishan kishan while playing for mumbai indians in ipl
hardik pandya and ishan kishan

आईपीएल सीजन-11 में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। हाल ही में पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इशान किशन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में पांड्या ने इशान को सॉरी कहा है।

Hardik Pandya Throw injured ishan kishan while playing for mumbai indians in ipl
इशान किशन

दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब पांड्या का रॉकेट थ्रो सीधे विकेटकीपर इशान किशन की दाईं आंख पर जा लगा।

Hardik Pandya Throw injured ishan kishan while playing for mumbai indians in ipl
इशान किशन

थ्रो इतना जबर्दस्त था कि गेंद आंख पर लगते ही इशान किशन जमीन पर लेट गए और दर्द से तड़पने लगे। तभी टीम मेंटर्स ने ट्रीटमेंट के लिए उन्हें वापस पवेलियन बुला लिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से विकेटकीपिंग आदित्य तारे ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Throw injured ishan kishan while playing for mumbai indians in ipl
इशान किशन

इस घटना के बाद हार्दिक ने इशान किशन की मासूमियत और अपने थ्रो पर अफसोस जताते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके कैप्शन में पांड्या ने लिखा, 'मेरा क्यूटी पाई भाई..सॉरी भाई...स्टे स्ट्रॉन्ग'।

विज्ञापन
Hardik Pandya Throw injured ishan kishan while playing for mumbai indians in ipl
इशान किशन

हालांकि हार्दिक के इस माफीनामे के बाद फैंस ने उनके पोस्ट पर जमकर मजे लिए। एक फैन ने लिखा, 'जय हो, खूब उड़ाओ मेरे भाई की, ये भी हमारा बिहारी बाबू है अच्छा पलटवार करेगा।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'पांड्या जी क्या बच्चे की जान लोगे।' बता दें कि इशान किशन सिर्फ 19 साल के हैं और 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं।
 

 

Mera cutie pie 🤕 Sorry bhai! Stay strong, @ishankishan23.

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed