{"_id":"5ae430054f1c1b23338b5858","slug":"hasin-jahan-accuses-mohammed-shami-of-applying-fake-certificates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर लगाया नया आरोप, बोली- BCCI को बनाया 'उल्लू'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर लगाया नया आरोप, बोली- BCCI को बनाया 'उल्लू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का मामला दिन प्रतिदिन खराब मोड़ लेता ही जा रहा है। हसीन अपने पति आर आए दिन नए आरोप लगाती जा रही हैं। हाल ही में हसीन ने दावा किया था कि क्रिकेटर ने उन्हें रेप करके जंगल में फेंकने की योजना बनाई थी, जिसे सुनकर क्रिकेट जगत हैरान रह गया था।
2 of 5
हसीन जहां
- फोटो : ANI
हालांकि, अब हसीन जहां ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज पर एक नया आरोप लगाया है, जिसमें झूठा जन्म प्रमाणपत्र होने की बात कही गई है। हसीन ने कहा है कि शमी ने झूठा जन्म प्रमाणपत्र दिखाकर बंगाल की अंडर-22 टीम में जगह हासिल की थी।
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : facebook
हसीन ने शनिवार को शमी के ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने एक बड़ा कैप्शन दिया है। फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि जन्म तारीख साल 1982 की है। शमी की मौजूदा उम्र 28 साल है, जिसके बारे में हसीन ने दावा किया है कि वह झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हसीन जहां ने लिखा यह पोस्ट
4 of 5
मोहम्मद शमी
हसीन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'देखो दोस्तों, शमी अहमद की कब की पैदाइश है और मीडिया में बैठकर दुनिया के सामने खुद को 1990 का बताता है। जाली प्रमाणपत्र बनाकर बीसीसीआई और कैब को उल्लू बनाया और पब्लिक को भी। अंडर-22 में खेलने के लिए 1990 का झूठा सर्टिफिकेट बनाया। आप बताओ कि उस लड़के का क्या दोष था जो सच में 22 साल का था। शमी अहमद की वजह से नहीं खेल पाया। शमी ने दुनिया को बताया कि उम्र में मैं बड़ी हूं, लेकिन कौन बड़ा है उम्र में देखो। सिर्फ यही नहीं, कई सारे गलत डाक्यूमेंट्स बनाए इसने। आप सब देखना बीसीसीआई और कैब अब भी शमी अहमद की गलती को ढकेगी, क्यों ढकेगी आप सबको पता है। अब भी अगर बीसीसीआई, कैब या उत्तर प्रदेश की सरकार इस बात को ढकती है तो दोस्तों आप सब भी आगे आगे कम का झूठा सर्टिफिकेट बनाकर काम में लगा सकते हैं। क्योंकि हमारे वेस्ट बंगाल में ऐसा करना संभव नहीं।'
विज्ञापन
और फिर आया एक नया ट्विस्ट
5 of 5
mohammed shami
हालांकि, चार घंटे के बाद जहां के पोस्ट को फेसबुक पेज से हटा दिया गया है। हालांकि, किसने इस पोस्ट को डिलीट किया है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। वैसे, हसीन जहां के आरोपों पर मोहम्मद शमी ने अब तक कोई सफाई पेश नहीं की है। अब यह देखना होगा कि क्या बीसीसीआई, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) और उत्तर प्रदेश की सरकार जहां के नए आरोप के बाद कोई जांच करेगी?
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।