फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी चाय तो कभी वॉक, तस्वीरों में देखिए मोदी-जिनपिंग की मुलाकात

Sat, 28 Apr 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
China Visit: Modi and Jinping take a walk along East Lake in Wuhan
मोदी-जिनपिंग
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय चीन दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईस्ट लेक के पास वॉक की और साथ में नौका विहार किया। वुहान चीन का एक प्रसिद्ध शहर है। मोदी कभी भी चीन के मध्य में नहीं गए थे इसलिए उन्हें वुहान शहर में आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को दोनों शीर्ष नेताओं ने कई दौर की बातचीत में भारत-चीन के संबंधों को मजबूत करने और अपने लोगों के साथ ही दुनिया को फायदा पहुंचाने के लिए साथ काम करने जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए थे।
China Visit: Modi and Jinping take a walk along East Lake in Wuhan
मोदी-जिनपिंग
पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने ईस्ट लेक के पास मॉर्निंग वॉक की। । दोनों शीर्ष नेताओं के बीच 2014 में अनौपचारिक बातचीत की शुरुआत हुई थी। तब पीएम मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में जिनपिंग का स्वागत किया था। इसके बाद दर्जनों अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान दोनों की मुलाकात हो चुकी है।  
China Visit: Modi and Jinping take a walk along East Lake in Wuhan
मोदी-जिनपिंग
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने वुहान के एक कार्यक्रम में 80 के दशक के बॉलीवुड गाने तू, तू है वही का आनंद लिया। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने मोदी को हुबेई म्यूजियम में जेंग संस्कृति के अवशेषों और खजानों से जुड़ी मार्किस यी की प्रदर्शनी दिखाई। म्यूजियम में बड़ी संख्या में चीन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों को संजोया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
China Visit: Modi and Jinping take a walk along East Lake in Wuhan
मोदी-जिनपिंग
मॉर्निंग वॉक के बाद मोदी और जिनपिंग ने चाय पर चर्चा की। बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद की आलोचना की है। दोनों ही देश पीपल-टू-पीपल संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।  आज भारत और चीन एक-दूसरे को अपनी भाषा की फिल्में दिखाएंगे।
विज्ञापन
China Visit: Modi and Jinping take a walk along East Lake in Wuhan
मोदी-जिनपिंग
वुहान की ईस्ट लेक के नजारों को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी। शी जिनपिंग ने कहा- जैसे चीन की यांगजी नदी और भारत की गंगा नदी हमेशा से आगे बढ़ रही हैं, वैसे ही दोनों देशों की दोस्ती भी लगातार बढ़ती रहनी चाहिए। दोनों देशों ने संबंधों को पिछले पांच साल में मजबूत किया है। साथ ही सहयोग के मामले में सकारात्मक प्रगति की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed