फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: बेहद रोमांचक मोड़ पर क्वालीफायर की जंग, ऐसे होगी प्लेऑफ में एंट्री

Sun, 20 May 2018 02:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
how can mumbai indians kings eleven punjab and rajasthan royal qualify for play off
ipl 2018

आईपीएल सीजन-11 अपने बेहद निर्णाय मोड़ पर पहुंच गया है। हैदराबाद सनराइजर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में एंट्री के बाद शीर्ष तीन टीमों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में एंट्री को लेकर कड़ी टक्कर होगी।

how can mumbai indians kings eleven punjab and rajasthan royal qualify for play off
Kings eleven Punjab vs Rajasthan Royals

बता दें कि इस दिल्ली डेयरडेविल्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शिकस्त ने आरसीबी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब मुंबई, पंजाब और राजस्थान की टीमों में से कोई एक एक ही प्लेऑफ में एंट्री करेगा। तो आइए जानते हैं तीनों टीमें किस तरह आईपीएल में आगे अपनी चुनौती को जिंदा रखेंगी।

मुंबई इंडियंस

how can mumbai indians kings eleven punjab and rajasthan royal qualify for play off
मुंबई इंडियंस

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का अगला व आखिरी मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। अगर मुंबई यह मैच जीत जाती है तो राजस्थान रॉयल्स की चुनौती का सफर यहीं थम जाएगा। हालांकि पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को परास्त करने वाली दिल्ली की टीम इस मैच का रुख कभी भी बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब

how can mumbai indians kings eleven punjab and rajasthan royal qualify for play off
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस का रन रेट ज्यादा होने की वजह से पंजाब की टीम को दुआ करनी होगी कि अगले मैच मे दिल्ली मुंबई को हरा दे। इसके अलावा उन्हें चेन्नई को 53 रन से ज्यादा से मात देनी होगी या फिर चेन्नई द्वारा दिए लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल करना होगा। इस तरह पंजाब को प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

how can mumbai indians kings eleven punjab and rajasthan royal qualify for play off
rajasthan royals

राजस्थान रायल्स के लिए भी खेल आसान नहीं है। राजस्थान अपने सभी लीग मैच खेलने के बाद प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं मुंबई का एक मैच अभी बाकि है। अगर मुंबई यह मैच हार जाती है तो राजस्थान क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब को राजस्थान से आगे निकलने के लिए चेन्नई को बड़े मार्जिन से हराना होगा, जो कि बहुत मुश्किल काम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed