{"_id":"5bb3091e867a557ffe04012e","slug":"i-talk-to-karun-nair-after-team-selection-says-chief-selector-msk-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा शतक ठोक रचा इतिहास, अब करूण नायर के करियर के साथ चयनकर्ता कर रहे खिलवाड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तिहरा शतक ठोक रचा इतिहास, अब करूण नायर के करियर के साथ चयनकर्ता कर रहे खिलवाड़
Tue, 02 Oct 2018 04:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करूण नायर को इंग्लैंड में एक भी मैच नहीं दिया गया था और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैचों के लिए चुनी टीम में उन्हें शामिल नहीं करने के फैसले से लोग काफी नाराज हैं लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि इस खिलाड़ी को इस निर्णय के कारणों के बारे में बता दिया गया है।
2 of 6
प्रसाद ने कहा, ‘मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम के चयन के बाद खुद तुरंत करूण से बात की और उन्हें वापसी करने के तरीके के बारे में बताया। चयन समिति संवाद प्रक्रिया के बारे में बहुत स्पष्ट है।‘
टेस्ट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी करूण को इंग्लैंड सीरीज के लिए मूल टीम में चुना गया था लेकिन अंतिम दो टेस्ट के लिए जब टीम में बदलाव किया गया तो हनुमा विहारी को मौका मिला जो मुकाबले में खेले और अपने अर्धशतक और आफ ब्रेक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।
3 of 6
सभी ऐसा मानते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन टेस्ट टीम में करूण को शामिल करने से खुश नहीं है। करूण ने हाल में दिए गए साक्षात्कार में स्पष्ट कहा था कि न तो टीम प्रबंधन और न ही चयनकर्ताओं ने उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हालांकि प्रसाद ने कहा कि करूण को साफ तौर पर बताया गया था कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने कहा, ‘संवाद हमेशा इस समिति का मजबूत पक्ष रहा है। किसी भी खिलाड़ी को दुखद खबर देना सचमुच काफी मुश्किल होता है। आपके पास उन्हें बाहर रखने के स्पष्ट कारण होना चाहिए, हालांकि वे शायद इससे सहमत नहीं हों।’
विज्ञापन
5 of 6
द
प्रसाद ने बताया कि उनके साथी देवांग गांधी ने इंग्लैंड में इस मध्यक्रम बल्लेबाज से बात की थी, जब उसे अंतिम एकादश में नहीं चुना गया था। प्रसाद ने कहा, ‘मेरे साथी देवांग गांधी ने इंग्लैंड में करूण नायर से लंबी बात की थी ताकि वह प्रोत्साहित बना रहे और उसे मौके का इंतजार करने को कहा।‘
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।