सब्सक्राइब करें

तारीफ: इस कंगारू दिग्गज ने अश्विन को बताया मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ian Chappell cites Joel Garner while telling Manjrekar that Ashwin is among the best right now   
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर इयान चैपल ने भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ट टेस्ट गेंदबाजों में से एक करार दिया। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के कार्यक्रम 'रनऑडर' में हालांकि चैपल की बातों से भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर सहमत नहीं हुए। मांजरेकर ने अश्विन के विदेशी मैदानों के रिकॉर्ड पर सवाल उठाया और कहा कि भारतीय मैदानों पर रविंद्र जडेजा और हाल में अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों ने भी शानदार प्रदर्शन किए हैं। इस पर चैपल ने वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज जोएल गार्नर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विकेटों की संख्या इसलिए कम है क्योंकि उनके साथ कई और शानदार गेंदबाज टीम में थे।


 

Trending Videos
Ian Chappell cites Joel Garner while telling Manjrekar that Ashwin is among the best right now   
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

मांजरेकर ने कहा, 'जब लोग उन्हें (अश्विन) को सर्वकालिक महान गेंदबाज बताते है तो मुझे कुछ समस्या है। अश्विन के साथ यह समस्या है कि उन्होंने एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक बार भी पांच विकेट नहीं चटकाया है। जब आप भारतीय पिचों पर उनके दमदार प्रदर्शन को देखते तो पिछले चार वर्षों में जडेजा ने लगभग उनके बराबर विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में पटेल ने उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ian Chappell cites Joel Garner while telling Manjrekar that Ashwin is among the best right now   
आर अश्विन - फोटो : PTI

मांजरेकर के विचारों से असहमत होते हुए चैपल ने गार्नर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप गार्नर के प्रदर्शन को देखेंगे तो शायद उन्होंने ज्यादा बार पांच विकेट नहीं लिए हैं। जब आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो शायद वह उतना प्रभावशाली नहीं दिखेगा। ऐसा इस लिए है क्योंकि उस टीम में तीन और शानदार गेंदबाज थे।'

Ian Chappell cites Joel Garner while telling Manjrekar that Ashwin is among the best right now   
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों भारतीय गेंदबाजी शानदार रहै हैं, जिससे गेंदबाजों को विकेट साझा करने पड़े है।' चैपल ने मौजूद समय के पांच सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में अश्विन के साथ इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और कागिसो रबाडा को भी जगह दी लेकिन अपने देश के पैट कमिंस इस सूची में सबसे ऊपर रखा। चैपल इशांत के पिछले तीन साल के प्रदर्शन से भी बेहद प्रभावित है, जिन्होंने 2018 से 22 टेस्ट में 77 विकेट चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed