फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC नहीं बदलेगी टेस्ट क्रिकेट की 140 साल पुरानी परंपरा, गांगुली-वेंगसरकर की नाराजगी का दिखा असर

Wed, 30 May 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
icc decided toss will remain in test cricket
kumble and ganguly

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से टॉस खत्म करने के मामले में अहम निर्णय लिया। समिति ने अपने फैसले में कहा कि टेस्ट क्रिकेट से टॉस की प्रथा को खत्म करना सही नहीं है। इसलिए टेस्ट क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला आगे भी सिक्का उछालकर ही किया जाएगा।

icc decided toss will remain in test cricket
ICC BCCI

हालांकि इस चर्चा में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या टेस्ट मैचों के दौरान घरेलू हालात के फायदे को कम करने के लिए टॉस (मेहमान टीम को अधिकार मिले) को खत्म कर दिया जाए। इस समिति में पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तान जैसे माइक गैटिंग , माहेला जयवर्धने , मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कोच माइकल हेसन (न्यूजीलैंड) और पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज और मैच रैफरी डेविड बून भी शामिल थे।

icc decided toss will remain in test cricket
सौरव गांगुली - फोटो : file

बता दें कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट से टॉस की प्रथा को खत्म करने की बात कही थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी टेस्ट क्रिकेट से टॉस की परंपरा को खत्म करने के विचार से सहमत नहीं थे। आईसीसी का कहना थ कि यह फैसला मेजबान पर निर्भर होना चाहिए कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं या गेंदबाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
icc decided toss will remain in test cricket
सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा था, 'टेस्ट क्रीकेट से टॉस की परंपरा को खत्म करना सही नहीं है। अगर टेस्ट क्रिकेट से टॉस हटाया जाता है तो आईसीसीसी अपनी 140 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर देगी, जो क्रिकेट के लिहाज से ठीक नहीं है।

विज्ञापन
icc decided toss will remain in test cricket
Dilip Vengsarkar

आईसीसी के इस विचार के बाद भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों- बिशन सिंह बेदी और दिलीप वेंगसरकर ने भी अपनी राय रखी थी। दोनों पूर्व भारतीय खिलाड़ी आईसीसी के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed