भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज बेहद शर्मनाक तरीके से हुआ है। स्टार क्रिकेटरों से भरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हर क्षेत्र में पाकिस्तान के आगे कमजोर नजर आए। यही कारण रहा कि टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम 10 विकेट से अपना पहला मुकाबला हार गई। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी निराश किया। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी आज प्रभावित नहीं कर पाया और बल्ले और गेंद से फेल रहा। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जिनका कमजोर प्रदर्शन बना टीम की हार का कारण।
IND vs PAK: पाकिस्तान के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, सीनियर खिलाड़ियों ने किया निराश, यह पांच खिलाड़ी रहे फिसड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल राहुल:
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आज लय में नहीं दिखे। वे शुरू से ही दबाव में दिखे और आठ गेंदों का सामना करते हुए महज तीन रन बनाए और शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
रोहित शर्मा:
टीम के उपकप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह अपनी पुरानी कमजोरी की वजह से एक बार फिर से अपना विकेट दे बैठे। उन्हें पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने अपनी अंदर आती सटीक यॉर्कर गेंद से एलबीडब्लू किया।
मोहम्मद शमी:
अभ्यास मैच में तीन विकेट चटकाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। वे ना तो रनों पर अंकुश लगा पाए और नाहीं कोई विकेट ले पाए। उन्होंने काफी खराब गेंदबाजी की जिसकी वजह से उनके 3.5 ओवर के कोटे में 43 रन बने।
भुवनेश्वर कुमार:
टीम के एक और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी लय में नहीं दिखे। पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे भुवी ने तीन ओवर में 25 रन लुटाए।