{"_id":"61748a17938fe44b86201573","slug":"india-vs-pakistan-t20-ind-vs-pak-t20-head-to-head-record-stats-all-match-win-loss-record-history-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: आठ ग्राफिक्स में टी-20 में भारत Vs पाकिस्तान मैच के आंकड़े, जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: आठ ग्राफिक्स में टी-20 में भारत Vs पाकिस्तान मैच के आंकड़े, जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेगी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM IST
सार
भारत-पाक मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें 2016 विश्व कप के बाद पहली बार टी-20 में आमने-सामने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को खेला गया था। तब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।
2 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारत ने यह सभी मुकाबले जीते हैं। टी-20 में ओवरऑल दोनों टीम आठ बार भिड़ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है।
3 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज
- फोटो : अमर उजाला
इस विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार उनके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों पर है। एक टीम का कप्तान है (विराट कोहली) और दूसरा टीम का उपकप्तान (रोहित शर्मा) है। इन दोनों ने भारत के लिए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित भारत के लिए 2007 से लेकर अब तक सारे टी-20 विश्व कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट टीम के दो स्पिनर्स (मौजूदा स्क्वॉड) ने लिया है। अश्विन ने 17 और जडेजा ने 14 विकेट लिए हैं। इन दोनों पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। इससे पहले अश्विन और जडेजा को पाकिस्तान के खिलाफ एसिड टेस्ट से गुजरना होगा।
विज्ञापन
5 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के गेंदबाजों पर नजरें होंगी। भारत की ओर से मौजूदा टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पाकिस्तान टीम को उनके सटीक यॉर्कर और 140+ की स्पीड से गुजरना होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम में स्पिनर शादाब खान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था, तो शादाब उनके स्टार गेंदबाज रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।