फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC U-19 WC: टीम इंडिया का जलवा जारी, रॉय-गिल के धमाके से रही ग्रुप में 'टॉप'

Fri, 19 Jan 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
icc under 19 world cup team india beats zimbabwe by 10 wickets remains on top
शुभम गिल
अनुकूल रॉय (20/4) और शुभम गिल (90*) व हार्विक देसाई (56) के धमाकेदार प्रदर्शनों की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का शाही अंत किया। टीम इंडिया ने शुक्रवार को माउंट मौन्गानुई स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ग्रुप-बी के अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर रही। टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया और फिर पीएनजी को 10 विकेट से मात दी।
icc under 19 world cup team india beats zimbabwe by 10 wickets remains on top
टीम इंडिया

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ और टीम 48.1 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 21.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। 

icc under 19 world cup team india beats zimbabwe by 10 wickets remains on top
शुभम गिल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर्स हार्विक देसाई और शुभम गिल पूरे समय जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर हावी रहे। दोनों ने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स घुमाए और विरोधी गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। गिल ज्यादा आक्रामक नजर आए और उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 14 चौको व एक छक्के की मदद से नाबाद 90 रन बनाए. वहीं हार्विक देसाई ने 73 गेंदों में 8 चौको व एक छक्के की मदद से नाबाद अर्धशतक जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
icc under 19 world cup team india beats zimbabwe by 10 wickets remains on top
डॉलर

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज शिवम मावी ने बिगाड़ी। उन्होंने बेहतरीन इनस्विंग पर ग्रेगोरी डॉलर (4) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जिम्बाब्वे के विकटों का सिलसिला शुरू हो गया। अर्शदीप सिंह ने डियोन मायर्स (10) को कप्तान शॉ के हाथों की शोभा बनाया। वहीं पराग ने वेस्ली मधेवेरे (30) को क्लीन बोल्ड किया। अर्शदीप सिंह ने बाद में टाउन हैरिसन (8) को भी अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
icc under 19 world cup team india beats zimbabwe by 10 wickets remains on top
अनुकूल रॉय

इसके बाद अनुकूल रॉय की फिरकी का जादू चला। बाएं हाथ के स्पिनर ने मिल्टन शुम्बा (36), कप्तान लियाम रोशे (31) और रोबर्ट चिम्हिन्या (0) को जल्दी-जल्दी आउट किया। फिर कोसीलाथी नुंगु (2) को आउट करके जिम्बाब्वे की पारी का अंत किया। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने दो विकेट झटके। शर्मा ने तिनाशे नेंहुन्जी (14) और एलिस्टर फ्रोस्ट (7) का शिकार किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed