Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND U19 vs AUS U19 Semi-Final Photos: India Vs Australia U19 World Cup 2022 Semi Final Match Photos; Yash Dhull, Shaik Rasheed, Rajvardhan Hangargekar, Dinesh Bana, Vicky Ostwal Photos
{"_id":"61fb5e180a6d93109c42424b","slug":"ind-u19-vs-aus-u19-semi-final-photos-india-vs-australia-u19-world-cup-2022-semi-final-match-photos-yash-dhull-shaik-rasheed-rajvardhan-hangargekar-dinesh-bana-vicky-ostwal-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"U-19 WC Photos: भारत के दिनेश बाना ने की चौके-छक्के की बारिश, जीत के बाद ऐसा था कप्तान यश धुल का रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 WC Photos: भारत के दिनेश बाना ने की चौके-छक्के की बारिश, जीत के बाद ऐसा था कप्तान यश धुल का रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:16 AM IST
सार
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और अब तक इस विश्व कप में उसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं। लीग स्टेज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा को हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हरा दिया। अब फाइनल में टीम इंडिया इंग्लैंड से पांच फरवरी यानी शनिवार को भिड़ेगी। भारत के पास पांचवीं बार चैंपियन बनने का मौका है। इससे पहले टीम 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान यश धुल ने 110 रन और शेख रशीद ने 94 रन की पारी खेली। इसके अलावा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना ने चार गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। उन्होंने चारों गेंदों पर बाउंड्री लगाई। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (पुरुष, महिला और अंडर-19) में चार या इससे ज्यादा गेंद खेलते हुए हर गेंद पर बाउंड्री जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
दिनेश बाना
2 of 11
यश धुल और शेख रशीद
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 37 रन पर अपने दोनों ओपनर्स अंगकृष रघुवंशी और हरनूर सिंह का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद शेख रशीद और यश धुल ने तीसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाई। धुल ने 110 रन और रशीद ने 94 रन की पारी खेली।
3 of 11
शेख रशीद
- फोटो : सोशल मीडिया
शेख रशीद ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में 191 रन बनाए हैं। वह ग्रुप स्टेज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने जबरदस्त पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ कोरोना के बाद वापसी करते हुए अंगकृष के साथ मिलकर उन्होंने जीत की नींव रखी थी। उन्होंने 26 रन की छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को मुश्किलों से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शतक लगाने के बाद यश धुल
- फोटो : सोशल मीडिया
यश धुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विश्व कप में मैदान पर विरोधियों और उसके बाहर कोरोना को मात दी है। रशीद के साथ कप्तान यश धुल भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि, इसका असर उन्होंने मैदान पर नहीं होने दिया और सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में शानदार शतक जमाया। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी धुल टीम को जिताकर पवेलियन लौटे थे। वे 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
विज्ञापन
5 of 11
यश धुल
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन मैचों में उन्होंने 106 की बेहतरीन औसत से 212 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 89.83 का रहा। शतक लगाने के बाद वह मैदान पर खुशी से उछल पड़े। यश धुल को आने वाले समय का एक बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज बताया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।