फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
460/9 (115.5 ov)
Kuldeep Yadav 12(12)*
Prasidh Krishna 1 (4)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

IND vs ENG U-19: सीरीज तो जीती ही...रन और विकेट के मामले में भी टॉप पर रहे भारतीय, वैभव सूर्यवंशी-कनिष्क चमके

Tue, 08 Jul 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Jul 2025 01:27 PM IST
सार

इंग्लैंड में भारतीय छाए हुए हैं। युवा वनडे सीरीज में रन बनाने से लेकर विकेट लेने के मामले भारतीय ही छाए रहे। वैभव सूर्यवंशी ने जहां सबसे ज्यादा रन बनाए, वहीं कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। 

विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 ODI Series 2025 Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Stats Vaibhav Suryavanshi
इंग्लैंड में छाए भारतीय - फोटो : ANI
एक तरफ जहां भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है। सीनियर टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है, जबकि अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को धूल चटाते हुए पांच मैचों की युवा वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली। महिला टीम भी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। इंग्लैंड में भारतीय छाए हुए हैं। युवा वनडे सीरीज में रन बनाने से लेकर विकेट लेने के मामले भारतीय ही छाए रहे। वैभव सूर्यवंशी ने जहां सबसे ज्यादा रन बनाए, वहीं कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। 
IND U19 vs ENG U19 ODI Series 2025 Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Stats Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव का इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में प्रदर्शन
वैभव ने इस सीरीज में कई तूफानी पारियां खेलीं। उन्होंने पांचों मैच में हिस्सा लिया और पांच पारियों में 71.00 की औसत और 174.02 के धांसू स्ट्राइक रेट के साथ 355 रन बनाए। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
  • वैभव ने पहले वनडे में 19 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। इस मैच को भारत ने छह विकेट से जीता था।
  • वहीं, दूसरे वनडे में वैभव ने 34 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन बनाए थे। दूसरा वनडे इंग्लैंड ने एक विकेट से अपने नाम किया था।
  • तीसरे वनडे में वैभव ने 31 गेंद में छह चौके और नौ छक्के की मदद से 86 रन जड़ दिए थे। भारत ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया था।
  • वहीं, चौथे वनडे में वैभव ने 78 गेंद में 13 चौके और 10 छक्के की मदद से 143 रन की पारी खेली। इस मैच को 55 रन से जीतकर भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी।
  • पांचवें वनडे में वैभव ने 42 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इस सीरीज में पहली बार उनका स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा था। भारत आखिरी वनडे सात विकेट से हार गया।
IND U19 vs ENG U19 ODI Series 2025 Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Stats Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
  • वैभव ने इस सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बनाए। 143 रन की पारी के दौरान सूर्यवंशी ने अपना शतक 52 गेंद में पूरा कर सबसे तेज युवा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था। गुलाम ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 53 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय खिलाड़ियों में यह रिकॉर्ड राज अंगद बावा के नाम था जिन्होंने 2022 में अंडर-19 विश्व कप में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था।
  • वैभव इसके साथ ही युवा क्रिकेट के सबसे कम उम्र में युवा वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। सूर्यवंशी की उम्र 14 साल और 100 दिन है। उन्होंने बांग्लादेश के नाजमुल हुसैन शान्टो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 14 साल और 241 दिन की उम्र में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया था।
  • वैभव यूथ वनडे के किसी एक मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड (नौ छक्के) में सुधार किया। अंडर-19 यूथ वनडे के किसी एक मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड वैभव से पहले राज बावा (8 छक्के) के नाम था। उन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ ऐसा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 ODI Series 2025 Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Stats Vaibhav Suryavanshi
वैभव और विहान मल्होत्रा - फोटो : Twitter
पांच मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन
वैभव के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू रहे। उन्होंने पांच पारियों में 93.33 की औसत और 142.13 के स्ट्राइक रेट 280 रन बनाए। भारत के विहान मल्होत्रा पांच पारियों में 48.60 की औसत और 98.78 के स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए। चौथे और पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज रहे। रॉकी फ्लिंटॉफ ने पांच पारियों में 44.40 की औसत और 79.86 के स्ट्राइक रेट से 222 रन और बेन डॉकिंस ने पांच पारियों में 44.00 की औसत और 105.26 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए। इसके अलावा कनिष्क चौहान ने पांच मैचों की चार पारियों में 38.00 की औसत और 85.71 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए।

यूथ वनडे सीरीज सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक
रेट
चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी 5 355 71.00 174.02 30 29
थॉमस रियू 5 280 93.33 142.13 35 10
विहान मल्होत्रा 5 243 48.60 98.78 30 4
रॉकी फ्लिंटोफ 5 222 44.40 79.86 16 7
बेन डॉकिंस 5 220 44.00 105.26 31 4
बेन मेयस 5 156 39.00 99.36 22 2
कनिष्क चौहान 4 114 38.00 85.71 14 1
अभिज्ञान कुंडू 4 112 37.33 94.12 11 1
राहुल कुमार 4 112 28.00 69.14 9 1
आरएस अम्ब्रीश 4 110 55.00 83.33 9 1
विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 ODI Series 2025 Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Stats Vaibhav Suryavanshi
कनिष्क चौहान - फोटो : instagram
कनिष्क का ऑलराउंडर प्रदर्शन अंब्रिश भी चमके
कनिष्क ने न सिर्फ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया। यह दाएं हाथ का ऑफ स्पिनर पांच मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चार गेंदबाजों में रहा। कनिष्क ने पांच मैचों में 21.13 की गेंदबाजी औसत से आठ विकेट लिए। उनके अलावा भारत के आरएस अंब्रिश ने भी 31.00 की औसत से आठ विकेट लिए। वहीं, इंग्लैंड के एएम फ्रेंच और जैक होम को भी आठ-आठ विकेट मिले। हालांकि, कनिष्क बेहद किफायती रहे। उनका 4.33 का इकोनॉमी रेट सीरीज में सबसे बेहतर रहा। कनिष्क और अंब्रिश के अलावा नमन पुष्पक ने छह विकेट लिए।

यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट औसत
कनिष्क चौहान 5 8 21.13
ए.एम. फ्रेंच 3 8 19.25
आरएस अम्ब्रीश 5 8 31.00
जैक होम 3 8 22.00
नमन पुष्पक 3 6 28.83
एलेक्स ग्रीन 3 5 26.80
सेबेस्टियन मॉर्गन 4 5 35.20
हेनिल पटेल 3 4 28.75
राल्फी अल्बर्ट 5 4 53.00
दीपेश देवेंद्रन 3 3 59.67
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed