लीड्स में मंगलवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में मेजबान इंग्लैंड टीम ने भारत को 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया को न सिर्फ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है बल्कि उसका लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया।
VIDEO: क्लीन बोल्ड होते ही चौंक गए कप्तान कोहली, रशीद की इस गेंद से हुई सिट्टी-पिट्टी गुम
पारी का 30वां ओवर रशीद लेकर आए। सामने 71 रन पर खेल रहे विराट कोहली थे। पहली गेंद लेग स्पिन थी। लेग स्टंप पर पिच हुई गेंद ने जबरदस्त टर्न लेते हुए विराट की ऑफ स्टंप की गिल्लियां बिखेरी दी। इस ब्यूटी का मेजबान कप्तान के पास कोई जवाब नहीं था।
अगली स्लाइड में वीडियो
@imVkohli stares in disbelief after bowled by @AdilRashid03#ViratKohli #ENGvIND pic.twitter.com/bAKnHDQ0gJ
— Anshul Talmale (@talmale_anshul) July 18, 2018
