{"_id":"67604702d084dbb08908fa08","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-brisbane-test-weather-forecast-rain-chances-how-much-percent-know-complete-details-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 3rd Test: ब्रिस्बेन टेस्ट में चौथे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 3rd Test: ब्रिस्बेन टेस्ट में चौथे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Mon, 16 Dec 2024 08:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:58 PM IST
सार
तीसरे दिन भारत की पारी शुरू हुई, लेकिन सिर्फ 17 ओवर ही फेंके जा सके। अब फैंस के मन में चौथे दिन को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का चौथा दिन कैसा रहेगा। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
मौसम रिपोर्ट
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल भी जल्दी खत्म हो गया। आखिर में कुछ मिनट का खेल बचा था, लेकिन खराब रोशनी के कारण एक ही ओवर के बाद अंपायर ने खेल रोक दिया था। खिलाड़ियों को वापस जाने के लिए कहा गया और कुछ देर बाद अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी। तीसरे दिन भारत की पारी शुरू हुई, लेकिन सिर्फ 17 ओवर ही फेंके जा सके। अब फैंस के मन में चौथे दिन को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का चौथा दिन कैसा रहेगा। आइये जानते हैं...
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट
- फोटो : BCCI
बारिश की भेंट चढ़ जाएगा चौथे दिन का खेल?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी गाबा टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह का खेल बारिश के कारण धुल सकता है। इस दौरान बारिश की 99 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में चौथे दिन का खेल शुरू होने में देरी हो सकती है। हालांकि, दोपहर और शाम को बारिश की संभावना न के बराबर है। लेकिन आकाश में बादलों के घिरे रहने की संभावना 80-90 प्रतिशत है। वहीं, ठंडी हवाएं चलने का भी पूर्वनुमान है।

394 रन पीछे है ऑस्ट्रेलिया
भारत की भी स्थिति अच्छी नहीं थी और दूसरे के बाद तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी रहे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया अभी भी 394 रन पीछे है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन बनाने में आखिरी के तीन विकेट गंवा दिए। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली।

विराट कोहली और हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
भारत की पहली पारी
भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हुए थे। फिर तीसरे ओवर में भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। शुभमन एक रन बना सके, जबकि यशस्वी ने चार रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने आउट किया।
44 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। 2021 में गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान कमिंस ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। हालांकि, पंत का विकेट गंवाने के बाद बारिश ने बीच-बीच में खलल डाला और ज्यादा खेल हो नहीं सका। इस वजह से कोई और विकेट नहीं गिरा। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा उनके साथ नाबाद हैं। हालांकि, रोहित छह गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके हैं।