फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS 3rd Test: ब्रिस्बेन में बल्लेबाजों का चलेगा सिक्का या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पिच क्यूरेटर से जानें

Wed, 11 Dec 2024 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Dec 2024 05:29 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों के एडीलेड से ब्रिसबेन पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से जीता था लेकिन एडीलेड में गुलाबी गेंद के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test: Will the batters prevail in Brisbane or will the bowlers wreak havoc? Gabba Pitch reports
गाबा - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की पिच में पारंपरिक गति और उछाल रहने की उम्मीद है क्योंकि यह मैच क्रिसमस के बाद नहीं बल्कि गर्मियों की शुरुआत में खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले दौरे पर गाबा में शानदार जीत दर्ज की थी जब यहां टेस्ट मैच सीरीज के दूसरे हाफ में खेला गया था। ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सीरीज जीती।
IND vs AUS 3rd Test: Will the batters prevail in Brisbane or will the bowlers wreak havoc? Gabba Pitch reports
गाबा - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया को गाबा में गर्मियों में खेलना पसंद
यह 1988 के बाद से मेजबान टीम की इस मैदान पर यह पहली हार थी। तब से ऑस्ट्रेलिया अपने 'गढ़' में वेस्टइंडीज से भी हार गया है। यही वजह है कि मेजबान टीम के खिलाड़ी गर्मियों के अंत में नहीं बल्कि गर्मियों की शुरुआत में गाबा में खेलना पसंद करते हैं। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी के हवाले से कहा, 'साल के अलग-अलग समय निश्चित रूप से इसे अलग बनाते हैं, यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है।'
IND vs AUS 3rd Test: Will the batters prevail in Brisbane or will the bowlers wreak havoc? Gabba Pitch reports
गाबा - फोटो : Twitter
पिच क्यूरेटर ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'सत्र के आखिर में पिचों में थोड़ी अधिक टूट-फूट हो सकती है सत्र की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी नई होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक गति और उछाल होती है।' सैंडर्सकी ने कहा, 'आम तौर पर हम अब भी पिच को हर बार ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं ताकि हम वह अच्छी गति और उछाल प्राप्त कर सकें जिसके लिए गाबा को जाना जाता है। हम बस हर साल की तरह गाबा का पारंपरिक विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test: Will the batters prevail in Brisbane or will the bowlers wreak havoc? Gabba Pitch reports
गाबा - फोटो : Twitter
गेंदबाजों को मिलेगी मदद
एडीलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत के बाद पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर है। पिछले महीने घरेलू गुलाबी गेंद के मैच के पहले दिन गाबा में 15 विकेट गिरे थे और क्यूरेटर ने कहा कि सतह वैसी ही होगी। सैंडर्सकी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य उसी तरह का विकेट बनाना है जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन था। उम्मीद है कि इसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ होगा।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों के एडीलेड से ब्रिसबेन पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से जीता था लेकिन एडीलेड में गुलाबी गेंद के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed