{"_id":"6756619004eb7b549f0ef39f","slug":"ind-vs-aus-aakash-chopra-slams-rohit-sharma-for-his-captaincy-raised-question-on-giving-bumrah-only-4-overs-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट की हार के लिए रोहित शर्मा जिम्मेदार? आकाश चोपड़ा ने उठाए हिटमैन की कप्तानी पर सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट की हार के लिए रोहित शर्मा जिम्मेदार? आकाश चोपड़ा ने उठाए हिटमैन की कप्तानी पर सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:48 AM IST
सार
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया की यह टेस्ट में लगातार चौथी हार है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने कप्तानी की थी। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में कप्तानी की थी। कीवियों ने भारत को उसके घर में 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से शुरू हुआ टेस्ट मुकाबला रविवार को समाप्त हो गया। मेजबानों ने डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। एडिलेड टेस्ट की हार के बाद एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि हिटमैन ने इस मुकाबले में रक्षात्मक कप्तानी की, जिसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
चोपड़ा ने ठहराया रोहित को जिम्मेदार
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला था। इस दौरान उन्हें एक विकेट भी मिला। आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित के इस फैसले के कारण ही ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 337 रन बनाने में कामयाब हुई। अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में चोपड़ा ने कहा- जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर का स्पेल फेंका था और उसमें एक विकेट भी चटकाया था। तो फिर उन्होंने सिर्फ चार ओवर क्यों फेंके और उसके बाद बिल्कुल भी गेंदबाजी क्यों नहीं की? उन्होंने पूरे सत्र में गेंदबाजी नहीं की। आप 100 प्रतिशत सही कह रहे हैं कि आप कप्तानी में चूक गए। हमने रक्षात्मक कप्तानी देखी। उन्होंने मैच को अपने हाथ से निकल जाने दिया।
3 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। उस्मान ख्वाजा नौ रन और मैकस्वीनी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा। पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 295 रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अन्य गेंदबाजों पर बिफरे रोहित
दूसरा टेस्ट समाप्त होने के बाद रोहित ने बुमराह पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जसप्रीत बुमराह अकेले जिम्मेदारी नहीं ले सकते। उन्होंने कहा- बुमराह अकेले जिम्मेदारी नहीं ले सकते। आप उससे दोनों छोर से गेंदबाजी करने की उम्मीद नहीं कर सकते। अन्य गेंदबाजों को भी आगे आकर जिम्मेदारी साझा करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे भी दिन आएंगे जब बुमराह को विकेट नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
रोहित की कप्तानी में लगातार चौथी हार
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया की यह टेस्ट में लगातार चौथी हार है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने कप्तानी की थी। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में कप्तानी की थी। कीवियों ने भारत को उसके घर में 3-0 से हराया था। इसी के साथ रोहित पहली बार लगातार चार टेस्ट हारे हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और धोनी की बराबरी कर ली। इन दोनों ने भी लगातार चार टेस्ट गंवाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।