{"_id":"67c81ecf1ec126c0bb0d21eb","slug":"ind-vs-aus-best-india-fielder-in-eliminating-australia-ravi-shastri-chose-shreyas-iyer-champions-trophy-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने में किस फील्डर ने निभाई अहम भूमिका? रवि शास्त्री ने अपने अंदाज में बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने में किस फील्डर ने निभाई अहम भूमिका? रवि शास्त्री ने अपने अंदाज में बताया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:22 PM IST
सार
शास्त्री ने कहा- अगला मैच एक दबाव वाला मैच होगा, लेकिन अभी तक आप इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम हैं। खिताब के लिए बस एक और मैच।' इसके बाद शास्त्री सबसे हाथ मिलाकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : Indian Cricket Team Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत में भारत के सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों और फील्डर्स ने भी जरूरी योगदान दिए। फील्डर्स ने कई रन बचाए और बेहतरीन कैच भी लिए। इससे टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रही। मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर को मेडल पहनाया गया। हालांकि, इस बार भी खिलाड़ियों के लिए सरप्राइज था। एक दिग्गज ने बेस्ट फील्डर को मेडल पहनाया।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
दरअसल, मैच के बाद टी दिलीप ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में संबोधित किया। उन्होंने कहा- जिस तरह हमने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बांधे रखा, जिस तरह हमने कंगारुओं को आसानी से दो रन नहीं लेने दिए और जो भी रन उन्होंने दौड़कर लिए, उसके लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ी, यह शानदार था। हमने काफी अच्छी फील्डिंग की।' दिलीप ने अवॉर्ड के लिए चार खिलाड़ी नामित किए। इनमें श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल और विराट कोहली शामिल हैं। इसके बाद दिलीप ने कहा कि अवॉर्ड देने के लिए एक खास गेस्ट को बुलाया गया है।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
फिर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम में आते हैं। शास्त्री कहते हैं, 'व्यक्तिगत प्रतिभा आपको बस कुछ हद तक कामयाबी दिला पाएगी, लेकिन एक टीम एफर्ट आपको चैंपियन बनाएगी। इस मैच में दो चैंपियन टीमें खेल रही थीं। दबाव का मुकाबला था, लेकिन आपने टीम एफर्ट दिखाया। कुछ व्यक्तिगत तौर पर अच्छे प्रदर्शन भी हुए जिससे टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया।
आमतौर पर हम इसे टर्निंग पॉइंट कहते हैं।' इसके बाद दिलीप मेडल लेकर शास्त्री के करीब खड़े होते हैं। यह देखकर सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं। फिर शास्त्री ने श्रेयस को मैच का बेस्ट फील्डर चुना और उन्हें मेडल पहनाकर गले लगाया। शास्त्री ने कहा- अगला मैच एक दबाव वाला मैच होगा, लेकिन अभी तक आप इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम हैं। खिताब के लिए बस एक और मैच।' इसके बाद शास्त्री सबसे हाथ मिलाकर वहां से निकल गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।