फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत की हार की 5 वजह, टीम के तौर पर खेलने में रहे नाकाम, बुमराह को नहीं मिला अन्य गेंदबाजों का साथ

Mon, 30 Dec 2024 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Result Five Key Reasons Behind Why India Lost against Australia Match Analysis
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरी हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत इस तरह पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ गया है और अगर उसे यह सीरीज नहीं गंवानी है तो सिडनी में तीन जनवरी से होने वाला पांचवां मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। 

 
IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Result Five Key Reasons Behind Why India Lost against Australia Match Analysis
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और टीम ऑलआउट हो गई। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी। भारत के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का मैदान पिछले एक दशक से अधिक समय तक अभेद किला बना हुआ था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने इस सिलसिले को तोड़ दिया। 
IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Result Five Key Reasons Behind Why India Lost against Australia Match Analysis
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह हुई कठिन
इस हार के भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। साथ ही सिडनी में अगले टेस्ट को जीतना ही होगा। ड्रॉ या हार टीम इंडिया को फाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी। रोहित की कप्तानी में पिछले दो महीने में छह टेस्ट में टीम इंडिया की यह पांचवीं टेस्ट हार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार के बाद भारत को एडिलेड में और फिर अब मेलबर्न में हार मिली है। भारत को अगर अपनी उम्मीदें बनाए रखनी है तो उसे सिडनी टेस्ट में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत पांचवां टेस्ट जीत जाता है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Result Five Key Reasons Behind Why India Lost against Australia Match Analysis
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर श्रीलंका कंगारू टीम को इस सीरीज में हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए हालात विपरीत हो जाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ रही तो भारत की पीसीटी 55.26 रहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पीसीटी श्रीलंका के खिलाफ हार के कारण 54.26 हो जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा तो उसकी पीसीटी 56.48 हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाने से भारत फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा।

भारत का टेस्ट में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन काफी खराब रहा है और इसके कई कारण रहे हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी देखने मिला है। आइए जानते हैं वो कौन से कारण हैं जिसकी वजह से भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में संघर्ष करना पड़ा है...
विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Result Five Key Reasons Behind Why India Lost against Australia Match Analysis
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम के तौर पर खेलने में रहे नाकाम
भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में एक टीम के तौर पर खेलने में नाकाम रही है। अब तक चार टेस्ट मैचों में प्रत्येक टेस्ट में एक या दो खिलाड़ी ही चले हैं। पर्थ में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली का बल्ला चला, जबकि दूसरे टेस्ट में नीतीश रेड्डी ने सधी हुई पारी खेली थी और अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला था। वहीं, मेलबर्न में पहली पारी में यशस्वी, नीतीश और वाशिंगटन सुंदर ने प्रभावशाली किया, जबकि दूसरी पारी में यशस्वी हिट रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed