{"_id":"67318df2ab8cbee7f10de12c","slug":"ind-vs-aus-coach-gautam-gambhir-got-angry-at-ricky-ponting-statement-regarding-virat-kohli-said-this-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: विराट को लेकर पोंटिंग के बयान पर भड़के कोच गंभीर, बोला- रिकी का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: विराट को लेकर पोंटिंग के बयान पर भड़के कोच गंभीर, बोला- रिकी का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:24 AM IST
सार
गंभीर से जब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो मुख्य कोच ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
1 of 3
गंभीर, कोहली और पोंटिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बयान की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। पोंटिंग ने हाल ही में कोहली के फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोहली के अलावा अगर किसी अन्य खिलाड़ी ने पांच साल में दो शतक बनाए होते तो वह टीम में नहीं होता। अब गंभीर ने पोंटिंग पर निशाना साधा है।
2 of 3
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर से जब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो मुख्य कोच ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। उन्होंने कहा, 'पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विराट और रोहित के लिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं है।
3 of 3
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित और विराट बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी हासिल करते रहेंगे। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अभी भी वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं और वे अभी भी भारतीय क्रिकेट को लेकर भावुक हैं, वे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह कुछ ऐसा है जो बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में रन, विकेट या जीत के लिए भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यही चीज ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बहुत भूख है और खासकर पिछली सीरीड में जो हुआ उसके बाद तो हमारे खिलाड़ी अच्छा करना चाहते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।