{"_id":"6730cd1f1bbbd303bd006956","slug":"sanju-samson-second-batter-after-rilee-rossouw-to-score-duck-after-two-consecutive-centuries-in-t20is-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सैमसन खाता खोले बिना आउट हुए, रोसोयू के इस अनचाहे क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सैमसन खाता खोले बिना आउट हुए, रोसोयू के इस अनचाहे क्लब में शामिल
Sun, 10 Nov 2024 08:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:41 PM IST
सार
भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले ही ओवर में मार्को येनसेन ने उन्हें पहले ही ओवर की तीसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन दूसरे टी20 मैच में प्रभावित नहीं कर सके और खाता खोले बिना आउट हुए। सैमसन ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसोयू के क्लब में शामिल हो गए हैं।
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले ही ओवर में मार्को येनसेन ने उन्हें पहले ही ओवर की तीसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
शतक के बाद शून्य पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
सैमसन इसके साथ ही रोसोयू के बाद ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने के बाद शून्य पर आउट हुए हैं। सैमसन इससे पहले शुरुआती मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार दो शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे। लेकिन दूसरे मैच में वह प्रभावित नहीं कर सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

टी20 में लगातार दो शतक लगाने के बाद बल्लेबाजों का अगले मैच में स्कोर
| बल्लेबाज | देश | स्कोर |
| गुस्तावो मैकियोन | फ्रांस | 87 |
| रिली रोसोयू | दक्षिण अफ्रीका | 00 |
| फिल सॉल्ट | इंग्लैंड | 38 |
| संजू सैमसन | भारत | 00 |
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में चार बार शून्य पर आउट हुए सैमसन
सैमसन इसके साथ ही भारत के पहले बल्लेबाज हैं जो टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके अलावा वह किसी टीम के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ही कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाए हैं और चार बार खाता खोले बिना पवेलियन भी लौटे हैं।