Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Sunita Williams Suffered Significant Weight Loss On Space Station ISS Nasa Doctor Trying To Stabilize
{"_id":"6730842b443512881a07b30f","slug":"sunita-williams-suffered-significant-weight-loss-on-space-station-iss-nasa-doctor-trying-to-stabilize-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunita Williams: क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? नासा के डॉक्टर भी परेशान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Sunita Williams: क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? नासा के डॉक्टर भी परेशान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:30 PM IST
सार
Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद से सुनीता विलियम्स का वजन बेहद कम हो गया है। नासा के डॉक्टर उनकी वजन बढ़ाने में मदद कर कर रहे हैं। हाल ही में सुनीता विलियम्स की तस्वीर जारी हुई थी, जिसमें वह बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन?
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापसी होगी। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को फरवरी 2025 तक टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को भेजा गया है।
अब इस बीच भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य की वजह से नासा के डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, जून में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद से सुनीता विलियम्स का वजन बेहद कम हो गया है। नासा के डॉक्टर उनकी वजन बढ़ाने में मदद कर कर रहे हैं। हाल ही में सुनीता विलियम्स की तस्वीर जारी हुई थी, जिसमें वह बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही हैं।
2 of 6
क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन?
- फोटो : NASA
मीडिया रिपोर्ट में नासा के एक कर्मचारी के हवाले से कहा गया है कि सुनीता विलियम्स का वजन बेहद कम हो गया है। अधिकारी ने बताया कि विलियम्स का वजन कम हो गया है और अब वह सिर्फ स्किन और हड्डियों का ढांचा रह गई हैं। इसलिए अब वजन में कमी को रोकना प्राथमिकता है और उम्मीद है कि इसे वापस करने में मदद मिले।
3 of 6
क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन?
- फोटो : PTI
महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में गए थे। दोनों ने अपने मिशन से पहले शारीरिक परीक्षण पास किया था और उन्हें सिर्फ आठ दिनों के लिए आईएसएस पर रहना था, लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण वहीं फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन?
- फोटो : PTI
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन गया है, लेकिन फरवरी 2025 से पहले पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा। सुनीता विलियम्स क 8 दिन के सफर पर अंतरिक्ष में गई थीं, लेकिन वह 8 महीने बाद वापस आएंगी।
क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन?
- फोटो : NASA
क्यों अंतरिक्ष में वजन होता है कम?
मीडिया रिपोर्ट में नासा के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मिशन की शुरुआत में सुनीता विलियम्स का वजन 63.5 किलोग्राम था, लेकिन मिशन आगे बढ़ने के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाली हाई कैलोरी डाइट विलियम्स के लिए काफी नहीं हुई है। मेटाबॉलिज्म में बदलाव के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की तुलना में दोगुनी कैलोरी का सेवन करना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।