फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 25वें जन्मदिन पर जमकर नाचे पृथ्वी शॉ, फैंस बोले- सचिन-लारा और सहवाग ने बस ऐसे वक्त का बस सपना देखा होगा

Sun, 10 Nov 2024 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

वायरल क्लिप में शॉ को नाचते और एक पार्टी में देखा जा सकता है। यह वीडियो उनके जन्मदिन का बताया जा रहा है। शॉ ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था।

विज्ञापन
VIDEO: Prithvi Shaw danced fiercely on birthday with Nidhhi Tapadia, Shefali Jariwala, Social Media Reactions
पृथ्वी शॉ की बर्थडे पार्टी - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस साल नौ नवंबर को 25 साल के हो गए। उनके लिए दिन और भी खास बन गया क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की 28 संभावित खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाला है। 28 खिलाड़ियों की सूची में शॉ का शामिल होना विस्फोटक बल्लेबाज के लिए जीवन का एक नया अध्याय है। पृथ्वी शॉ को मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया था।
VIDEO: Prithvi Shaw danced fiercely on birthday with Nidhhi Tapadia, Shefali Jariwala, Social Media Reactions
पृथ्वी और निधि - फोटो : Twitter
पृथ्वी अब आईपीएल ऑक्शन में दिखाई पड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर किया है। हालांकि, वह फिलहाल किसी और वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वी़डियो वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में शॉ को नाचते और एक पार्टी में देखा जा सकता है। यह वीडियो उनके जन्मदिन का बताया जा रहा है। शॉ ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था। इस दौरान उन्हें शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी के साथ डांस करता देखा गया। साथ ही शॉ के साथ ही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया भी नजर आई।

VIDEO: Prithvi Shaw danced fiercely on birthday with Nidhhi Tapadia, Shefali Jariwala, Social Media Reactions
पृथ्वी और निधि - फोटो : Twitter
छह साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से भारत की तरफ से पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 25 साल के शॉ को फिटनेस और अनुशासनात्मक मामलों के कारण त्रिपुरा के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया था। वह नियमित रूप से मुंबई के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे थे और वह थोड़े अधिक वजन के भी दिख रहे थे जिसके कारण चयनकर्ताओं को अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Prithvi Shaw danced fiercely on birthday with Nidhhi Tapadia, Shefali Jariwala, Social Media Reactions
पृथ्वी और निधि - फोटो : Twitter
मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था, 'जब वह मैदान पर होते हैं तो आपको उनकी फिटनेस और उनकी दौड़ को देखना चाहिए। एमसीए का समृद्ध इतिहास रहा है और एक खिलाड़ी के लिए हम अपवाद नहीं हो सकते।' दाएं हाथ के बल्लेबाज को मुंबई और ओडिशा के बीच मुंबई और ओडिशा के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन अपने फिटनेस अभ्यास से गुजरते हुए देखा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed