फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champions Trophy: भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद क्या आईसीसी ने रद्द किया 100 दिन का काउंटडाउन? जानें

Sun, 10 Nov 2024 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

पाकिस्तान को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपे जाने के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस प्रतियोगिता में भारत की भागीदारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीसीआई ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को शोपीस इवेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की भारत सरकार की अनुमति न मिलने के बारे में सूचित किया है।

विज्ञापन
ICC Cancels Upcoming Champions Trophy Event 100 days countdown Due To India not going to Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB
अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद जारी है। बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद अब इस टूर्नामेंट के आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इसके लिए 11 नवंबर को शेड्यूल आना था और ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होनी थी। ऐसे में आईसीसी 11 नवंबर से टूर्नामेंट के शुरू होने तक 100 दिन का काउंटडाउन इवेंट जारी करने का मन बना रहा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारत के टीम भेजने को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक के लिए इसे बढ़ा दिया गया है।
ICC Cancels Upcoming Champions Trophy Event 100 days countdown Due To India not going to Pakistan
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, 'कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर मेजबान और भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं। एक बार पुष्टि हो जाने के बाद हम अपने माध्यमों से इसकी घोषणा करेंगे।' दूसरे अधिकारी ने 11 नवंबर को होने वाले इवेंट को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, 'यह केवल एक ट्रॉफी टूर फ्लैग ऑफ और टूर्नामेंट/ब्रांडिंग लॉन्च था। इस पर अभी भी काम जारी रहा है। हालांकि, लाहौर के बाहरी गतिविधियों के कारण अभी इसे पुनर्निर्धारित किया जा सकता है।'
ICC Cancels Upcoming Champions Trophy Event 100 days countdown Due To India not going to Pakistan
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
आईसीसी लाहौर शहर में खराब होते मौसम की स्थिति को भी देरी के पीछे एक कारण के रूप में बता रहा है। पाकिस्तान को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपे जाने के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस प्रतियोगिता में भारत की भागीदारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीसीआई ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को शोपीस इवेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की भारत सरकार की अनुमति न मिलने के बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Cancels Upcoming Champions Trophy Event 100 days countdown Due To India not going to Pakistan
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
भारत सरकार ने नहीं दी अनुमति
पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा, 'यह आईसीसी की प्रतियोगिता है और बीसीसीआई ने वैश्विक संस्था को सूचित कर दिया है कि वह पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। यह आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वह मेजबान देश को इसके बारे में सूचित करे और फिर टूर्नामेंट के कार्यक्रम के बारे में आगे बढ़े।'
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को भारत सरकार से सलाह मिली है कि वह भारतीय टीम को पड़ोसी देश की यात्रा पर न भेजे। इस स्थिति में आईसीसी और पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और पाकिस्तान के अलावा एक और वेन्यू तलाश करना होगा।
विज्ञापन
ICC Cancels Upcoming Champions Trophy Event 100 days countdown Due To India not going to Pakistan
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुके नकवी
इस स्थिति में टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट के कराए जाने की खबरों को खारिज कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed