फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: क्या भारत को मिल गया हार्दिक पांड्या का विकल्प? नीतीश रेड्डी के आंकड़े दे रहे गवाही

Mon, 09 Dec 2024 10:15 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Dec 2024 10:15 AM IST
सार

नीतीश रेड्डी अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। किसी भी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में किसी तेज गेंदबाज के खिलाफ तीन से ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Have India found Hardik Pandyas replacement Nitish Reddy shows spark in Australia tour see records
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

भारत की 10 विकेट से हार के साथ एडिलेड टेस्ट समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की यह लगातार चौथी शिकस्त है। अब भारत की नजर तीसरे टेस्ट पर है जो 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होगा। पिछले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने दमदार प्रदर्शन किया है। पिछली चार पारियों में से तीन पारियों में वह भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहे हैं। उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का विकल्प मिल गया है। 

IND vs AUS: Have India found Hardik Pandyas replacement Nitish Reddy shows spark in Australia tour see records
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
पहले बात करते हैं हार्दिक पांड्या की। 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तब से वह इस प्रारूप में खेलते नहीं दिखे हैं। भारतीय टीम पिछले छह वर्षों से एक ऐसे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की तलाश में है जो टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी पूरी कर सके। दाएं हथ के इस गेंदबाज ने भारत के लिए खेले 11 टेस्ट मैचों में एक शतक और चार अर्धशतकों की सहायता से 532 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.29 का रहा है। अब हार्दिक टी20 और वनडे प्रारूप में ही खेलते दिखते हैं।
IND vs AUS: Have India found Hardik Pandyas replacement Nitish Reddy shows spark in Australia tour see records
नीतीश-विराट - फोटो : X
वहीं, नीतीश रेड्डी को हाल ही में भारत के लिए लाल गेंद प्रारूप में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और अपने प्रदर्शन से अलग पहचान स्थापित की। पिछली चार पारियों में से तीन में वह भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 41 और 38* रन बनाए। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए। दूसरे मुकाबले की पहली पारी में वह एक विकेट भी अपने नाम करने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Have India found Hardik Pandyas replacement Nitish Reddy shows spark in Australia tour see records
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
नीतीश रेड्डी अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। किसी भी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में किसी तेज गेंदबाज के खिलाफ तीन से ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ी  छक्के
नितीश कुमार रेड्डी 6
ज़हीर खान 3
ऋषभ पंत 3
अजिंक्य रहाणे 3
रोहित शर्मा 3
विज्ञापन
IND vs AUS: Have India found Hardik Pandyas replacement Nitish Reddy shows spark in Australia tour see records
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
इसके अलावा वह नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए हर पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले यह कारनामा चंदू बोर्डे, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने किया था। 

भारत के लिए टेस्ट में नंबर सात या उससे नीचे हर पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी  विपक्षी टीम स्थान वर्ष
चंदू बोर्डे इंग्लैंड कोलकाता 1961-62
महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड एजबेस्टन 2011
रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड लॉर्ड्स 2018
नीतीश रेड्डी ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2024
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed