फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'अगर मैं उनकी जगह होता तो...', दूसरी बार पिता बने रोहित को पहले टेस्ट के लिए सौरव गांगुली की सलाह

Sun, 17 Nov 2024 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Nov 2024 09:13 AM IST
सार

गांगुली का मानना है कि भारत को उनकी कप्तानी की जरूरत है और अगर वह रोहित की जगह होते तो वह जरूर खेलते क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए उनके पास अभी काफी समय है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Sourav Ganguly advice to Rohit Sharma, who became a father for the second time
सौरव गांगुली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलें। रोहित शुक्रवार को दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया। रोहित ने बीसीसीआई को सूचित करने के बाद बाकी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा नहीं की थी। उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन रोहित के विकल्प को ढूंढने पर लगा हुआ है। हालांकि, अब तक इस स्टार बल्लेबाज के खेलने पर कोई स्पष्टता नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित पर्थ टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
IND vs AUS: Sourav Ganguly advice to Rohit Sharma, who became a father for the second time
सौरव गांगुली - फोटो : IPL
गांगुली ने क्या कहा?
हालांकि, गांगुली का मानना है कि भारत को उनकी कप्तानी की जरूरत है और अगर वह रोहित की जगह होते तो वह जरूर खेलते क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए उनके पास अभी काफी समय है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित जल्द ही पर्थ पहुंच जाएंगे क्योंकि टीम को नेतृत्व की जरूरत है। मैंने सुना कि उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। अब मुझे यकीन है कि वह जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। अगर मैं उनकी जगह होता तो पहला टेस्ट जरूर खेलता। यह बड़ी सीरीज है और मैच अभी लगभग एक सप्ताह दूर है। इसके बाद शायद ही वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वह शानदार कप्तान हैं। भारत को उनके नेतृत्व की जरूरत है।'
IND vs AUS: Sourav Ganguly advice to Rohit Sharma, who became a father for the second time
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के जुड़ने से टीम का मनोबल बढ़ेगा
रोहित की वापसी भारत के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली चीज हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोट की समस्या से जूझ रही है। केएल राहुल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं, शनिवार को शुभमन गिल भी इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान चोट लगा बैठे। उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है। वह टेस्ट नहीं खेल सकते हैं। अंगूठे के फ्रैक्चर को ठीक होने में करीब 14 दिन लगते हैं। पिछले एक साल में टेस्ट में भारत के लिए नियमित रूप से नंबर तीन बल्लेबाज रहे गिल रोहित की गैरमोजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने की दौड़ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Sourav Ganguly advice to Rohit Sharma, who became a father for the second time
गंभीर, राहुल, ईश्वरन और गिल - फोटो : Twitter
राहुल भी हुए थे चोटिल
वहीं, रोहित के नहीं खेलने पर यशस्वी के साथ ओपनिंग के सबसे बड़े दावेदार केएल राहुल इंट्रा-स्क्वॉड मैच के पहले दिन शॉर्ट गेंद कोहनी पर लगने के बाद मैदान छोड़ दिया था। वह बाकी बचे दिन के खेल के लिए मैदान पर वापस नहीं आए और शनिवार को भी मैच में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, इसे एहतियातन भी बताया जा रहा है। बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए के लिए खेलते हुए 0, 7, 17 और 12 के स्कोर बनाए थे और निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वह ओपनिंग के लिए एक और संभावित उम्मीदवार बने हुए हैं। हालांकि, शुभमन नहीं खेलते हैं तो ईश्वरन को तीसरे नंबर पर भी भेजा जा सकता है। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed