Elon Musk: वर्तमान समय में लोग एक जगह से दूसरी जगह बहुत कम समय में पहुंचना चाहते हैं। इसके कारण ही हवाई यात्रा में काफी इजाफा हुआ है। भविष्य में यह भी हो सकता है कि लोग दिल्ली से अमेरिका बेहद कम समय में पहुंच जाएं। टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने दावा किया है कि जल्द ही वह ऐसे स्पेसक्राफ्ट का निर्माण करेंगे, जो सिर्फ 30 मिनट में दिल्ली से अमेरिका पहुंचा देगा। एलन मस्क ने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ यह दावा किया है। इससे लगता है कि आने वाले समय में यह संभव हो सकता है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। टेस्ला के मालिक का दुनिया के सभी बड़े शहरों तक एक घंटे के अंदर पहुंचने का साधन तलाशना लक्ष्य है।
... तो क्या फिर इतिहास रचेंगे एलन मस्क? बनाएंगे ऐसा स्पेसक्राफ्ट, 30 मिनट में पहुंच जाएगा दिल्ली से अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 395 फीट का एक स्पेसक्राफ्ट बनाया है। इसका स्टेनलेस स्टील से निर्माण किया गया है, जिसके कारण यह काफी हल्का होगा। एलन मस्क का दावा है कि डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद ‘अर्थ टू अर्थ’ स्पेस ट्रैवल को अपने स्टारशिप रॉकेट के माध्यम से संभव करके दिखाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो एलन मस्क ट्रांसपोर्टेशन की दुनिया में एक नया इतिहास रचेंगे।
सालों पहले बना ली थी योजना
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने स्टारशिप की योजना 10 साल पहले बना ली थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके माध्यम से धरती के सबसे शक्तिशाली रॉकेट से 1000 लोगों को ऑर्बिट में ले जाने की योजान थी, लेकिन यह स्टारशिप अंतरक्षि के अंधेरे में जाने की जगह पृथ्वी के समान्तर उड़ान भरेगा। इसकी सतह पर उड़ते हुए दूसरे कोने यानी किसी अन्य शहर में जाकर उतरेगा।
Scorpion Fish: गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है ये मछली, जहरीली इतनी की किंग कोबरा को देती है टक्कर
24 मिनट में पूरी कर लेगा 4,061 किमी की दूरी
Under Trump's FAA, @SpaceX could even get Starship Earth to Earth approved in a few years — Taking people from any city to any other city on Earth in under one hour. pic.twitter.com/vgYAzg8oaB
यह स्टारशिप 4,061 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 24 मिनट में पूरी कर लेगा। इसका मतलब यह है कि लॉस एंजिल्स से टोरंटो सिर्फ 24 मिनट में पहुंच जाएगा। अभी विमान से यह दूरी तय करने में 4.40 घंटे से अधिक लगते हैं। लंदन से न्यूयॉर्क सिर्फ 29 मिनट में पहुंच जाएगा। लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी 5,567 किलोमीटर है। अभी हवाई जहाज से यह दूरी तय करने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को सिर्फ 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
Baba Vanga: बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो अमेरिका की राजनीति में मच सकता है कोहराम
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की दूरी 12,341 किलोमीटर है। जहाज को इतनी दूरी तय करने में 15.35 घंटे का समय लगता है। इस स्पेसक्राफ्ट में बैठने पर इंसान को गुरुत्वाकर्षण का अनुभव होगा। गुरुत्वाकर्षण के कारण इंसान को उड़ान के समय भी सीट बेल्ट बांधकर रखनी होगी।