फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ एक रन से 10000 का आंकड़ा छूने से चूकने के बाद स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Tue, 14 Jan 2025 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jan 2025 02:34 PM IST
सार

स्मिथ को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith broke silence after missing touching 10000 run mark vs India, know what Smith said
स्टीव स्मिथ - फोटो : cricket.com.au twitter
सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में 10 हजार टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूकने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करना अलग ही बात है और भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा।
IND vs AUS: Steve Smith broke silence after missing touching 10000 run mark vs India, know what Smith said
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC
स्मिथ को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। स्मिथ ने ‘सेन 1170 ब्रेकफास्ट’ शो पर कहा, 'मैं आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन 10000 रन अलग बात है। ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दिमाग में घूम रहा था। मैच से पहले मीडिया इस बारे में इतनी बात कर रहा था क्योंकि मैं उस आंकड़े के करीब था।'
IND vs AUS: Steve Smith broke silence after missing touching 10000 run mark vs India, know what Smith said
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
‘नंबर 38’ स्मिथ के दिमाग में इतना चल रहा था कि उन्होंने मजाक में कहा कि वह जोश हेजलवुड से हमेशा इसे जोड़कर देखेंगे क्योंकि हेजलवुड का जर्सी नंबर 38 है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे 38 रन चाहिए। मैं उस रात सोने गया तो हेजलवुड की शर्ट का पीछे का हिस्सा मुझे दिख रहा था क्योंकि उस पर 38 लिखा है। यह अजीब था क्योंकि यह मेरे दिमाग में लगातार घूम रहा था। खुशी की बात यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे लिहाजा यह मायने नहीं रखता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith broke silence after missing touching 10000 run mark vs India, know what Smith said
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दो टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जाएगा। स्मिथ ने कहा, 'सिडनी में अपने दोस्तों और परिवार के सामने इस आंकड़े तक पहुंचना शानदार होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कैरियर में इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा लेकिन यह सपना सच होने जैसा है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed