फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: विराट की फॉर्म में वापसी भुलाएगी एडिलेड 2020 की कड़वी यादें, चार डे-नाइट टेस्ट में एक शतक उनके नाम

Thu, 28 Nov 2024 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Nov 2024 09:30 AM IST
सार

चार वर्ष पूर्व (2020) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेलने वाली भारतीय टीम में तीन खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो इस बार टीम में हैं। ये विराट, जसप्रीत बुमराह और अश्विन हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Virat Kohli return to form help forget bitter memories of Adelaide 2020, played 4 day-night tests
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई गुरूर तोड़ने के बाद भारतीय टीम एडिलेड की कड़वी यादों का बदला लेने के लिए तैयार है। करीब चार साल पहले एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को उसके सबसे निम्नतम स्कोर 36 रन पर समेटकर अपमान का कड़वा घूंट पिलाया था। गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि के इस टेस्ट में भारत को हार मिली थी। भारतीय टीम छह दिसंबर से इसी मैदान पर गुलाबी गेंद के टेस्ट में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी तो पर्थ टेस्ट में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर चुके विराट कोहली के पास चार साल पुराने जख्मों को भरने का मौका होगा।


एडिलेड ओवल विराट के लिए सबसे सफल मैदानों में से एक है। विराट के पास गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने का पर्याप्त अनुभव है। उन्होंने अब तक गुलाबी गेंद से चार टेस्ट खेले हैं और एक शतक भी जड़ा है। वह भारत की ओर से दिन-रात्रि के टेस्ट में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं। एडिलेड मैदान पर भी 36 रन पर सिमटने से पहले उन्होंने पहली पारी में 74 रन की यादगार पारी खेली थी। इस बार एडिलेड में उनका अनुभव और फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के काम आएगा।

 
IND vs AUS: Virat Kohli return to form help forget bitter memories of Adelaide 2020, played 4 day-night tests
विराट कोहली - फोटो : BCCI
गुलाबी गेंद के खिलाफ 244 मिनट की थी बल्लेबाजी
चार वर्ष पूर्व (2020) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेलने वाली भारतीय टीम में तीन खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो इस बार टीम में हैं। ये विराट, जसप्रीत बुमराह और अश्विन हैं। विराट और बुमराह इस बार भी एडिलेड में टीम की मुख्य धुरी होंगे। विराट ने पिछली बार इस मैदान पर 244 मिनट तक टिककर बल्लेबाजी की थी और 180 गेंदें खेली थीं। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को सफलता के लिए काफी हद तक विराट के अनुभव और उनकी बल्लेबाजी पर निर्भर रहना होगा। गुलाबी गेंद के खिलाफ रन बनाना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन विराट ने इस गेंद के खिलाफ भी रन बनाए हैं। एडिलेड में उनका अनुभव टीम के अन्य खिलाडि़यों के भी काम आएगा।
IND vs AUS: Virat Kohli return to form help forget bitter memories of Adelaide 2020, played 4 day-night tests
विराट कोहली - फोटो : BCCI
स्टांस में सुधार विराट के आया काम
दिग्गज सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन विराट की फॉर्म में वापसी को भारत के लिए शुभ संकेत मानते हैं। गावस्कर कहते हैं कि विराट ने अपने बल्लेबाजी स्टांस में हल्का सुधार किया है, जिसके चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरी पारी में सामना बेहतर तरीके से किया और पर्थ में शतक लगाया। जुलाई, 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन के बाद यह विराट का पहला शतक रहा। गावस्कर कहते हैं कि जब विराट दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आए तो उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। पहली पारी में दो विकेट जल्दी गिरने के बाद वह दबाव में थे। दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी स्टांस में हल्का सा बदलाव किया और पैरों को हल्का चौड़ा किया, जिससे उन्हें ऊंची आ रही गेंदों का सामना करने में आसानी हुई। उन्होंने हेजलवुड पर जिस तरह मिडविकेट पर चौका लगाया वह दर्शनीय था। हेडन ने भी माना कि स्टांस में सुधार के चलते विराट ने पिच पर मौजूद असमतल उछाल का अच्छी तरह सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Virat Kohli return to form help forget bitter memories of Adelaide 2020, played 4 day-night tests
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टेस्ट टीम के बल्लेबाजों को अभ्यास मैच में नहीं उतारेगा ऑस्ट्रेलिया
पर्थ टेस्ट में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने रन नहीं बना रहे अपने बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं उतारने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन अपने बल्लेबाजों का एडिलेड टेस्ट पहले से भारतीय गेंदबाजों का सामना करा कर उनके खिलाफ रणनीति बनाने का मौका नहीं देना चाहता है। गुलाबी गेंद से होने वाले अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश में सैम कोंस्टास, मैट रेनशा और स्कॉट बोलैंड जैसे क्रिकेटर खेलेंगे। टीम का नेतृत्व जैक एडवर्ड्स करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं।
विज्ञापन
IND vs AUS: Virat Kohli return to form help forget bitter memories of Adelaide 2020, played 4 day-night tests
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
वेबस्टर टीम में हो सकते हैं शामिल
ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को चोटिल मिचेल मार्श की जगह पर दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने स्पष्ट किया था कि एडिलेड टेस्ट में वही टीम खेलेगी जो पर्थ में खेली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मिचेल मार्श की चोट पर निगरानी रखी जा रही है। अगर मार्श समय पर ठीक हो जाते हैं तो वह एडिलेड में खेलेंगे। अगर वह ठीक नहीं होते हैं तो वेबस्टर को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए भारत ए के खिलाफ खेले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed