फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने शुभमन, द्रविड़ के क्लब में भी शामिल हुए

Sat, 21 Sep 2024 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

वह बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Shubman Gill Century vs Bangladesh Records Cricket Career Stats News in Hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने न सिर्फ शतक लगाया, बल्कि ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की। शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 67 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शुभमन ने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई। गिल 176 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे। वह बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।
IND vs BAN 1st Test 2024 Shubman Gill Century vs Bangladesh Records Cricket Career Stats News in Hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
दरअसल, भारत ने चेपॉक में अब तक 35 टेस्ट खेले हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शतक जड़े हैं। इनमें एक राहुल द्रविड़ और अब दूसरे शुभमन गिल हैं। गिल ने अपनी पारी के दौरान कुछ शॉट्स लगाए। गिल का भारत की दूसरी पारी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनकी पिछली चार पारियां- 104, 91, 52* और 119* रन की रही हैं। यानी उन्होंने 366 रन बनाए हैं। हालांकि, पहली पारी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। गिल किसी टेस्ट की पहली पारी में शून्य बनाने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले 

टेस्ट में पहली पारी में शून्य के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी पहली पारी दूसरी पारी टीम खिलाफ मैदान साल
माधव आप्टे 0 163* भारत वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 19 फरवरी 1953
गुंडप्पा विश्वनाथ 0 137 भारत ऑस्ट्रेलिया कानपूर 15 नवम्बर 1969
सुनील गावस्कर 0 118 भारत ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 30 दिसम्बर 1977
दिलीप वेंगसरकर 0 103 भारत इंग्लैंड लॉर्ड्स 2 अगस्त 1979
मोहम्मद अजहरुद्दीन 0 109 भारत पाकिस्तान फैसलाबाद 23 नवम्बर 1989
सचिन तेंदुलकर 0 136 भारत पाकिस्तान चेन्नई 28 जनवरी 1999
शिखर धवन 0 115 भारत न्यूजीलैंड ऑकलैंड 6 फरवरी 2014
विराट कोहली 0 104* भारत श्रीलंका ईडन गार्डन्स 16 नवम्बर 2017
शुभमन गिल 0 119* भारत बांग्लादेश चेन्नई (चेपॉक) 21 सितम्बर 2024


 
IND vs BAN 1st Test 2024 Shubman Gill Century vs Bangladesh Records Cricket Career Stats News in Hindi
ऋषभ पंत और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन ने अब तक 26 टेस्ट की 48 पारियों में 1611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 128 रन का रहा है। उन्होंने अब तक पांच शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन के अलावा ऋषभ पंत ने 128 गेंद में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा और वह धोनी के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने शनिवार को 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 206 रन जोड़कर पारी घोषित की। शनिवार का एकमात्र विकेट पंत के रूप में गिरा। बांग्लादेश के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करीब ढाई दिन का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Shubman Gill Century vs Bangladesh Records Cricket Career Stats News in Hindi
शुभमन गिल - फोटो : twitter
टेस्ट में पहली पारी में शून्य के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी पहली पारी दूसरी पारी टीम खिलाफ मैदान साल
डब्ल्यू मर्डोक 0 153* ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड ओवल 6 सितम्बर 1880
जीएचएस ट्रॉट 0 143 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लॉर्ड्स 22 जून 1896
जेएच सिंक्लेयर 0 104 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया केप टाउन 8 नवम्बर 1902
जेटी टिलडेस्ली 0 100 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीड्स 3 जुलाई 1905
आरएच कैटेरल 0 120 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड बर्मिंघम 14 जून 1924
एफई वूली 0 123 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया सिडनी 19 दिसम्बर 1924
डीजी ब्रैडमैन 0 103* ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मेलबर्न 30 दिसम्बर 1932
एडी नॉर्स 0 231 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 24 दिसम्बर 1935
एसजी बार्न्स 0 141 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लॉर्ड्स 24 जून 1948
एमएल आप्टे 0 163* भारत वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 19 फरवरी 1953
पीबीएच मे 0 112 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका लॉर्ड्स 23 जून 1955
एफसीएम एलेक्जेंडर 0 108 वेस्ट इंडीज ऑस्ट्रेलिया सिडनी 13 जनवरी 1961
रेव.डीएस शेपर्ड 0 113 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 29 दिसम्बर 1962
जीएस सोबर्स 0 113* वेस्ट इंडीज इंग्लैंड किंग्स्टन 8 फरवरी 1968
आईआर रेडपाथ 0 132 ऑस्ट्रेलिया वेस्ट इंडीज सिडनी 14 फरवरी 1969
बीएफ हेस्टिंग्स 0 117* न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज क्राइस्टचर्च 13 मार्च 1969
जीआर विश्वनाथ 0 137 भारत ऑस्ट्रेलिया कानपूर 15 नवम्बर 1969
एआई कालीचरण 0 103* वेस्ट इंडीज भारत पोर्ट ऑफ स्पेन 7 अप्रैल 1976
आरसी फ्रेडेरिक्स 0 138 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड लॉर्ड्स 17 जून 1976
आसिफ इकबाल 0 152* पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 24 दिसम्बर 1976
आरबी मैककोस्कर 0 105 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान मेलबर्न 1 जनवरी 1977
सुनील गावस्कर 0 118 भारत ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 30 दिसम्बर 1977
सीएस सर्जेंट 0 124 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज जॉर्जटाउन 31 मार्च 1978
आसिफ इकबाल 0 104 पाकिस्तान भारत फैसलाबाद 16 अक्टूबर 1978
डीवी रैंडल 0 150 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया सिडनी 6 जनवरी 1979
दिलीप वेंगसरकर 0 103 भारत इंग्लैंड लॉर्ड्स 2 अगस्त 1979
डीएल हेनस 0 122 वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 22 फरवरी 1980
सीएल किंग 0 100* वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 22 फरवरी 1980
विवियन रिचर्ड्स 0 182* वेस्टइंडीज इंग्लैंड ब्रिजटाउन 13 मार्च 1981
आईटी बॉथम 0 118 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया मैनचेस्टर 13 अगस्त 1981
जीएन यालॉप 0 114 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मैनचेस्टर 13 अगस्त 1981
एम अज़हरुद्दीन 0 109 भारत पाकिस्तान फैसलाबाद 23 नवम्बर 1989
डीएल हेनस 0 109 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड ब्रिजटाउन 5 अप्रैल 1990
एमडी क्रो 0 107 न्यूजीलैंड श्रीलंका कोलंबो (एसएससी) 6 दिसम्बर 1992
सीसी लुईस 0 117 इंग्लैंड भारत चेन्नई 11 फरवरी 1993
पीए डी सिल्वा 0 105 श्रीलंका पाकिस्तान फैसलाबाद 15 सितम्बर 1995
मोहम्मद वसीम 0 109* पाकिस्तान न्यूजीलैंड लाहौर 21 नवम्बर 1996
सीएल हूपर 0 106 वेस्टइंडीज पाकिस्तान कराची 6 दिसम्बर 1997
एमडब्ल्यू गुडविन 0 166* जिम्बाब्वे पाकिस्तान बुलवायो 14 मार्च 1998
सीडी मैकमिलन 0 142 न्यूजीलैंड श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 27 मई 1998
जी कर्स्टन 0 134 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज सेंचुरियन 15 जनवरी 1999
सचिन तेंदुलकर 0 136 भारत पाकिस्तान चेन्नई 28 जनवरी 1999
सईद अनवर 0 188* पाकिस्तान भारत ईडन गार्डन्स 16 फरवरी 1999
एमवी बाउचर 0 108 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड डरबन 26 दिसम्बर 1999
एंड्रयू फ्लिंटॉफ 0 137 इंग्लैंड न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 13 मार्च 2002
मार्क वॉ 0 100 इंग्लैंड भारत लॉर्ड्स 25 जुलाई 2002
मार्क वॉ 0 183 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2 जनवरी 2003
डैरेन गंगा 0 113 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया जॉर्जटाउन 10 अप्रैल 2003
एस चंद्रपाल 0 109 वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका डरबन 26 दिसम्बर 2003
एडम गिलक्रिस्ट 0 144 ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका कंडी 16 मार्च 2004
जैक कैलिस 0 109* दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज जॉर्जटाउन 31 मार्च 2005
मैथ्यू हेडन 0 102 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका डरबन 24 मार्च 2006
एसी गिलक्रिस्ट 0 102* ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर्थ 14 दिसम्बर 2006
मोहम्मद अशरफुल 0 129* बांग्लादेश श्रीलंका कोलंबो (पीएसएस) 3 जुलाई 2007
एंड्र्यू स्ट्रॉस 0 177 इंग्लैंड न्यूजीलैंड नैपियर 22 मार्च 2008
माइक हसी 0 121 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड ओवल 20 अगस्त 2009
तमीम इकबाल 0 151 बांग्लादेश भारत मिर्पुर 24 जनवरी 2010
एंड्रयू स्ट्रॉस 0 110 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 25 नवम्बर 2010
फिल ह्यूज 0 126 ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका कोलंबो (एसएससी) 16 सितम्बर 2011
महेला जयवर्धने 0 120 श्रीलंका पाकिस्तान अबू धाबी 18 अक्टूबर 2011
कुमार संगकारा 0 108 श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका डरबन 26 दिसम्बर 2011
जैक कैलिस 0 113 दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड डनिडिन 7 मार्च 2012
अजहर अली 0 136 पाकिस्तान श्रीलंका पलेकेले 8 जुलाई 2012
डीजी ब्राउनली 0 109 न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2 जनवरी 2013
एनआरडी कॉम्पटन 0 117 इंग्लैंड न्यूजीलैंड डनिडिन 6 मार्च 2013
शिखर धवन 0 115 भारत न्यूजीलैंड ऑकलैंड 6 फरवरी 2014
बीजे वाटलिंग 0 124 न्यूजीलैंड भारत वेलिंगटन 14 फरवरी 2014
हाशिम अमला 0 127* दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया ग़िक्वेबरहा 20 फरवरी 2014
दिमुथ करुणारत्ने 0 152 श्रीलंका न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 26 दिसम्बर 2014
जेके सिल्वा 0 115 श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया कोलंबो (एसएससी) 13 अगस्त 2016
विराट कोहली 0 104* भारत श्रीलंका ईडन गार्डन्स 16 नवम्बर 2017
फाफ डु प्लेसिस 0 120 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 30 मार्च 2018
जो रूट 0 125 इंग्लैंड भारत ओवल 7 सितम्बर 2018
एसओ डॉव्रिच 0 116* वेस्टइंडीज इंग्लैंड ब्रिजटाउन 23 जनवरी 2019
उस्मान ख्वाजा 0 101* ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका कैनबरा 1 फरवरी 2019
रोस्टन चेस 0 102* वेस्टइंडीज इंग्लैंड ग्रोस इसलेट 9 फरवरी 2019
अजहर अली 0 118 पाकिस्तान श्रीलंका कराची 19 दिसम्बर 2019
इब्राहिम जादरान 0 114 अफगानिस्तान श्रीलंका कोलंबो (एसएससी) 2 फरवरी 2024
शुभमन गिल 0 119* भारत बांग्लादेश चेन्नई (चेपॉक) 21 सितम्बर 2024
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed