सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'मैं हरभजन को रिप्लेस करने आया था...', प्लेयर ऑफ द मैच अश्विन ने जीत के बाद क्यों दिया ऐसा बयान?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Sep 2024 04:30 PM IST
सार

अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में 144 रन पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के साथ मुश्किलों से निकाला था। उन्होंने 113 रन बनाने के अलावा जडेजा (86) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
IND vs BAN: 'Came to replace Harbhajan', Player of the Match Ashwin statement after India win vs Bangladesh
अश्विन - फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच में भारत की जीत के सूत्रधार रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह मैदान पर एक गेंदबाज की मानसिकता के साथ उतरते है और स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजी कर सकते हैं। अश्विन ने टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि वह खेल के दोनों पहलू पर पकड़ बनाने के साथ दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
IND vs BAN: 'Came to replace Harbhajan', Player of the Match Ashwin statement after India win vs Bangladesh
अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में 144 रन पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के साथ मुश्किलों से निकाला था। उन्होंने 113 रन बनाने के अलावा जडेजा (86) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की थी। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य देने के बाद 234 रन पर ऑल आउट कर 280 रन की बड़ी जीत दर्ज की।
IND vs BAN: 'Came to replace Harbhajan', Player of the Match Ashwin statement after India win vs Bangladesh
अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने मैच के बाद कहा, 'मेरी पहचान गेंदबाजी से है ऐसे में मेरे लिए गेंदबाजी पहले है। बल्लेबाजी करना हालांकि मेरे लिए नैसर्गिक है, पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी बल्लेबाजी के बारे में काफी सोचा है। मैंने इन दोनों पहलुओं में पकड़ बनाने के अलावा इसे एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: 'Came to replace Harbhajan', Player of the Match Ashwin statement after India win vs Bangladesh
अश्विन - फोटो : BCCI
इस 38 साल के खिलाड़ी ने टेस्ट पारी में 37वीं बार पांच विकेट झटककर महान शेन वॉर्न की बराबरी की। उन्होंने कहा, 'मैं क्या करना चाहता हूं इसे सोचे बिना मैं जो कर रहा हूं उसे लेकर अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। यह (शतकीय पारी) मेरे लिए संघर्ष करने और देर तक समय बिताने का मौका था। मैंने अतीत में अपनी टीम के साथियों को ऐसी परिस्थितियों से निपटते हुई कई बार देखा है। यह काफी विशेष पारी थी।'
विज्ञापन
IND vs BAN: 'Came to replace Harbhajan', Player of the Match Ashwin statement after India win vs Bangladesh
अश्विन - फोटो : BCCI
यह प्रदर्शन और भी अश्विन के लिए खास था क्योंकि उन्होंने यह प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर किया। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं चेन्नई में खेलता हूं, यह एक अद्भुत एहसास होता है। मैंने इस मैदान की दर्शक दीर्घा से कई मैच देखे हैं। इस मैदान मे अच्छा करने का अहसास खास होता है। मैं शायद अपने खेल का आनंद इसलिए ले रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं मैं क्या कर रहा हूं, न कि इसलिए कि मैं इससे क्या हासिल करना चाहता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed