{"_id":"66e825233710ac798803f0e5","slug":"ind-vs-ban-test-2024-shakib-al-hasan-record-joined-elite-club-kapil-dev-4000-runs-and-250-wickets-in-test-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: शाकिब अल हसन बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, 8 विकेट लेते ही कपिल देव-विटोरी के क्लब में हो जाएंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: शाकिब अल हसन बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, 8 विकेट लेते ही कपिल देव-विटोरी के क्लब में हो जाएंगे शामिल
Mon, 16 Sep 2024 06:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:05 PM IST
सार
इस सीरीज में 37 वर्षीय ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के पास नया रिकॉर्ड स्थापित करने का सुनहरा मौका है। आठ विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के पास इतिहास नया कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। इस दौरे पर आठ विकेट लेते ही वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। पहला मुकाबला गुरुवार से चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले मैच के लिए चेपॉक पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम मेहमानों को टक्कर देने के लिए जमकर पसीना बहा रही है।
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
इस सीरीज में 37 वर्षीय ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के पास नया रिकॉर्ड स्थापित करने का सुनहरा मौका है। आठ विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। ऐसा करते ही वह जैक्स कैलिस, कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
टेस्ट में चार हजार से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
टेस्ट में चार हजार से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच | रन | विकेट |
|---|---|---|---|
| जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) | 166 | 13289 | 292 |
| कपिल देव (भारत) | 131 | 5248 | 434 |
| इयान बॉथम (इंग्लैंड) | 102 | 5200 | 383 |
| डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) | 113 | 4531 | 362 |
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @surreycricket
शाकिब अल हसन ने अपने अब तक के करियर में बांग्लादेश के लिए 69 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 38.50 के औसत से 4543 रन बनाए और 242 विकेट हासिल किए हैं। पिछले कुछ समय से शाकिब बल्ले से उतने प्रभावशाली नहीं दिखे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 38 रन बनाए थे। वहीं, काउंटी चैंपियनशिप के दौरान सरे के लिए वह सिर्फ 12 रन बना सके।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
बांग्लादेश के चयनकर्ता हन्नान सरकार ने हाल ही में शाकिब अल हसन की फॉर्म पर बात की थी। उन्होंने कहा कि शाकिब की बल्लेबाजी फॉर्म चिंताजनक है, लेकिन उनके फॉर्म में लौटने में समय की बात है। उन्होंने कहा- शाकिब लय में नहीं हैं। फॉर्म बहुत महत्वपूर्ण है और वह फॉर्म में नहीं हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको फॉर्म में लौटने का समय मिलता है। टी20 और वनडे में आपको पर्याप्त समय नहीं मिलता क्योंकि बल्लेबाजों को जल्दी से जल्दी लय में आना होता है। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी के तौर पर शाकिब के कद को देखते हुए, यह केवल समय की बात है कि वह फॉर्म में वापस आ जाएं।