{"_id":"66e8065ed066d6c80b04d756","slug":"ind-vs-ban-test-series-gambhir-rohit-strategy-india-is-preparing-secret-weapon-in-yashasvi-jaiswal-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: गंभीर-रोहित की रणनीति, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए एक गुप्त 'हथियार' तैयार कर रहा भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: गंभीर-रोहित की रणनीति, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए एक गुप्त 'हथियार' तैयार कर रहा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने नेट में कुछ प्रयोग किए, लेकिन जिस चीज ने विशेष रूप से ध्यान खींचा, वह यशस्वी जायसवाल से लेग स्पिन गेंदबाजी कराने का निर्णय था।
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज टीम इंडिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें जीत फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के दावे को और मजबूत कर सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा की टीम के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। भारत इस सीरीज के लिए खास तैयारी कर रहा है और इसके लिए खास हथियार तैयार कर रहा है। कप्तान रोहित और कोच गौतम गंभीर खुद उस पर नजर बनाए हुए हैं।
2 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने नेट में कुछ प्रयोग किए, लेकिन जिस चीज ने विशेष रूप से ध्यान खींचा, वह यशस्वी जायसवाल से लेग स्पिन गेंदबाजी कराने का निर्णय था। यशस्वी ने टेस्ट में अब तक बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है, लेकिन वह प्रैक्टिस सेशन में स्पिन गेंदबाजी को लेकर गंभीर दिख रहे थे। एक लेग स्पिनर का होना टीम की स्थिति को और मजबूत करेगा। यशस्वी तीनों प्रारूप में खेलते हैं और इससे टीम इंडिया को काफी मदद मिल सकती है।
3 of 5
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
टेस्ट सीरीज के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियो सिनेमा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने नेट पर यशस्वी की गेंदों का सामना किया। हालांकि, स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से जडेजा और अश्विन के कंधों पर निर्भर है, लेकिन उन्हें जल्द ही यशस्वी के रूप में नया जोड़ीदार मिल सकता है। टेस्ट में यशस्वी ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंका है और तब उन्होंने छह रन खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
चेन्नई की जिस पिच पर पहला टेस्ट खेला जाना है वहां की पिच लाल मिट्टी की होगी जिससे तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलेगी। हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के स्पिनरों ने जो चमत्कार किया, उसे देखते हुए टीम इंडिया काफी सोच विचार कर रही है। बांग्लादेश की टीम रविवार दोपहर चेन्नई पहुंची। वहां, 19 सितंबर से पहला टेस्ट खेला जाना है।
विज्ञापन
5 of 5
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : Twitter
ढाका हवाई अड्डे पर रवाना होने से पूर्व शांतो ने कहा, 'निश्चित रूप से यह हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी। पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी सीरीज के बाद टीम में और देश के लोगों में निश्चित रूप से अतिरिक्त आत्मविश्वास है। हर सीरीज मौका है। दोनों देश मैच जीतने के लिए खेलेंगे। जीतने के लिए जो चीजें मायने रखती हैं, प्रक्रिया मायने रखती है। हमारा उद्देश्य काम को ठीक से करना होगा। अगर हम अपना काम ठीक से करते हैं तो अच्छे परिणाम संभव हैं।' भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश के कप्तान का मानना है कि यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि वे उन पांच दिनों के दौरान कैसा प्रदर्शन करते हैं और परिणाम अंतिम सत्र में भी आ सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।