फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: कानपुर में 60 साल बाद किसी टीम ने लिया यह फैसला; 2019 के बाद पहली बार नहीं बदली भारतीय प्लेइंग-11

Fri, 27 Sep 2024 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Sep 2024 12:07 PM IST
सार

भारत में ओवरऑल 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हो। इससे पहले 2015 में बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

विज्ञापन
IND vs BAN Toss stat: Only 2nd instance of team opting to field first in 24 Tests in Kanpur, India Playing 11
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कानपुर में यह 24वां टेस्ट है और ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब यहां किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी हो। इससे पहले ऐसा 60 साल पहले 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यह फैसला किया था। तब टीम इंडिया के कप्तान मनसूर अली खान पटौदी रहे थे। उन्होंने कानपुर में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। 
IND vs BAN Toss stat: Only 2nd instance of team opting to field first in 24 Tests in Kanpur, India Playing 11
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
वहीं, भारत में ओवरऑल 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हो। इससे पहले 2015 में बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। विराट ने अपनी कप्तानी में भारत में बस एक बार ऐसा फैसला लिया है। अब रोहित भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कानपुर टेस्ट में प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। 
IND vs BAN Toss stat: Only 2nd instance of team opting to field first in 24 Tests in Kanpur, India Playing 11
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने लगातार दूसरे टेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया। टीम इंडिया उसी प्लेइंग-11 के साथ कानपुर टेस्ट में उतरी, जिस प्लेइंग-11 के साथ उन्होंने चेन्नई टेस्ट खेला था। 2019 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया हो। पिछली बार ऐसा 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में हुआ था। तब इंदौर और कोलकाता, लगातार दो टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब भी ऐसा भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ ही किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN Toss stat: Only 2nd instance of team opting to field first in 24 Tests in Kanpur, India Playing 11
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
यह भारत में किसी टेस्ट सीरीज में पहली बार है जब दोनों मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया हो। चेन्नई में नजमुल शांतो ने भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत में एक सीरीज में दो बार यह हो चुका है, लेकिन तब सीरीज तीन टेस्ट मैचों की थी और एक मैच में गैप लेकर फैसला लिया गया था। भारत और श्रीलंका के बीच 1997 में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लगातार दो टेस्ट में ऐसा पहली बार हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed