फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 1st ODI Photos: रोहित के छक्के से घायल हुई बच्ची, बुमराह के कीर्तिमान पर कोच द्रविड़ का जश्न

Wed, 13 Jul 2022 08:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 08:17 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा से छक्के से छह साल की बच्ची घायल हो गई। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं, बुमराह के पांच विकेट पूरे होने पर कोच द्रविड़ खुशी से उछल पड़े। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI India vs England Match Highlights in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इसके जवाब में रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। 


इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए और उनके पांच विकेट पूरे होने पर कोच द्रविड़ ने भी जश्न मनाया। वहीं, रोहित ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और पांच छक्के लगाए। उनका एक छक्का छह साल की बच्ची को भी लगा। हालांकि, उसे गंभीर चोट नहीं आई। यहां हम इस मैच के ऐसे ही खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
IND vs ENG 1st ODI India vs England Match Highlights in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा के छक्के से छह साल की बच्ची मीरा साल्वी घायल हो गई। हालांकि, गेंद बच्ची की पीठ पर लगी थी और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। मैच के दौरान बच्ची के पिता ने फोटो शेयर कर बताया कि वो पूरी तरह से ठीक है। 
IND vs ENG 1st ODI India vs England Match Highlights in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा का अंदाज इस मैच में सभी को बहुत पसंद आया। रोहित ने लंबे समय बाद बड़ी पारी खेली और वो खुद भी अपनी बल्लेबाजी से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मैच से पहले कहा था कि वो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI India vs England Match Highlights in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए और उनकी हंसी फैंस को बेहद पसंद आई। रोहित एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रोहित ने इस मैच में 76 रन की कप्तानी पारी खेली। 
विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI India vs England Match Highlights in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने इस मैच में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अपने 250 छक्के भी पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित चौथे स्थान पर हैं। इस मामले में शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed